सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : ओक्रीज इंटरनेशनल स्कूल, बेंगलुरु ने शनिवार, 24 मई 2025 को डिप्लोमा प्रोग्राम (DP) 2 छात्रों के दीक्षांत समारोह का भव्य आयोजन किया। इस विशेष अवसर पर ब्रिटिश डिप्टी हाई कमिश्नर (कर्नाटक और केरल) श्री चंद्रु अय्यर मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने अपने प्रेरणादायक भाषण में छात्रों को जीवन की 10 महत्वपूर्ण सीख दीं, जिनमें से सबसे अहम थी – “जीवन हमेशा न्यायसंगत नहीं होगा, इसे स्वीकार करना सीखें।”

उन्होंने छात्रों से कहा कि वे दिल की सुनें और जोखिम लेने से न डरें, क्योंकि “आगले 10 साल आपके हैं।” उन्होंने यह भी बताया कि बेंगलुरु अब वैश्विक शिक्षा का केंद्र बनता जा रहा है, और इम्पीरियल कॉलेज लंदन जैसे प्रतिष्ठित संस्थान यहां अपने कैंपस शुरू कर रहे हैं।

स्कूल की प्राचार्या कविता सुखानी ने जीवन के चार प्रेरक तत्व बताए – अनुभवों की समृद्धि, रिश्तों का मूल्य, जिम्मेदारी की भावना और कार्य की मान्यता।

समारोह में IBDP समन्वयक निष्ठा श्रीवास्तव और वैलिडिक्टोरियन कश्वी श्रीनिवासन ने भी संबोधित किया।

Oakridge के छात्र अब दुनिया के प्रमुख विश्वविद्यालयों जैसे Georgia Tech, Purdue University, NLU आदि में प्रवेश ले रहे हैं।

#ओक्रीजबेंगलुरु #दीक्षांतसमारोह #शिक्षा2025 #DP2 #ब्रिटिशउच्चायोग #IBDiploma