सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल के जनसंचार विभाग की चतुर्थ सेमेस्टर की छात्रा तविषी देवरानी ने चित्रकूट में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना के राज्य स्तरीय नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर में भाग लेकर विश्वविद्यालय माना बढ़ाया l शिविर में तविषी ने विश्वविद्यालय का सफ़ल प्रतिनिधित्व करते हुए अपनी प्रभावी नेतृत्व क्षमता का परिचय दिया। इस शिविर में प्रदेश के लगभग 7 विश्वविद्यालयों के 625 छात्र-छात्राओं(स्वयंसेवकों) ने हिस्सा लिया था l चित्रकूट स्थित दीनदयाल शोध संस्थान, उद्यमिता परिसर में चले इस शिविर में बौद्धिक सत्रों के साथ-साथ शारीरिक प्रशिक्षण और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य युवाओं में डिजिटल साक्षरता,व्यक्तित्व विकास, सामुदायिक सेवा और नेतृत्व गुणों को विकसित करना था। इस सात दिवसीय शिविर के दौरान विश्वविद्यालय की छात्रा तविषी ने मीडिया टीम में सक्रिय भूमिका निभाकर ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर दैनिक गतिविधियों की कंटेंट राइटिंग का कार्य भी बखूबी संभाला। चित्रकूट से लौटकर तविषी ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि यह शिविर उनके जीवन का एक ‘टर्निंग पॉइंट’ साबित हुआ है। यहाँ उन्होंने नेतृत्व, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी के जो गुण सीखे हैं, उन्हें अब वे समाज और विश्वविद्यालय के कल्याण के लिए धरातल पर उतारने के लिए तत्पर है। उनकी इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलगुरु विजय मनोहर तिवारी, राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डॉ. गजेंद्र सिंह अवास्या, जनसंचार विभाग के अध्यक्ष प्रो. संजय द्विवेदी सहित अन्य शिक्षकों ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। तविषी की यह उपलब्धि निश्चित रूप से अन्य छात्र-छात्राओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी।
#एनएसएस #युवा #नेतृत्व #शिविर #सामाजिकसेवा #तविषी #छात्रजीवन #प्रेरणा #शिक्षा #न्यूज