सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : मंत्रालय स्थित सभाकक्ष में, राष्ट्रीय सेवा योजना राज्यस्तरीय सलाहकार समिति की बैठक लेकर, विभिन्न बिंदुओं पर व्यापक चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। राष्ट्रीय सेवा योजना की राज्यस्तरीय सलाहकार समिति की बैठक वर्ष में प्रत्येक छः माह में नियमित आयोजित करने के निर्देश दिए। विश्वविद्यालय स्तर प्रशिक्षण शिविर, विश्वविद्यालय की सहयोग राशि से पुनः प्रारंभ करने के निर्देश भी दिए। कार्यक्रम अधिकारियों का प्रशिक्षण अनिवार्य रूप से करने को कहा, जब तक 7 दिवसीय प्रशिक्षण की पूर्ण व्यवस्था नही हो जाती, तब तक जिला/ विश्वविद्यालय स्तर पर एक या दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए। एनएसएस गतिविधियों के कार्य प्राथमिकता के आधार पर आयोजित करने और इन गतिविधियों की समीक्षा विभागीय बैठकों में करने के निर्देश दिए।

विश्वविद्यालयों को, राष्ट्रीय सेवा योजना अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों में स्वयंसेवी विद्यार्थियों की सहभागिता को उनके मूल्यांकन में अतिरिक्त वेटेज देने की कार्ययोजना बनाने को कहा। गोदग्राम योजना के विभिन्न पहलुओं को धरातल पर सार्थकता प्रदान करने की दिशा में कार्य करने के भी निर्देश दिए। विश्वविद्यालय, राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से ग्रामों में परिणामुन्मुखी क्रियान्वयन करे। राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों से ग्रामों में रोजगार एवं स्वरोजगार आदि विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सर्वेक्षण भी करवाने को कहा। अपर मुख्य सचिव उच्च शिक्षा अनुपम राजन, सचिव स्कूल शिक्षा विभाग संजय गोयल, आयुक्त उच्च शिक्षा प्रबल सिपाहा, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अपर सचिव दिनेश जैन, राज्य एनएसएस अधिकारी मनोज कुमार अग्निहोत्री, विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलगुरु, विभिन्न स्वयं सेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि, रासेयो युक्त विश्वविद्यालय के कार्यक्रम समन्वयक सहित समिति के अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।
#एनएसएस #राज्य_सलाहकार_समिति #शिक्षा_विभाग #स्वयंसेवक #उच्च_शिक्षा #सेवा_कार्य