सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : संत हिरदाराम गर्ल्स कॉलेज, भोपाल की बीसीए द्वितीय वर्ष की छात्रा तनु सिंह ने चित्रकूट (सतना) मध्य प्रदेश में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना के राज्य स्तरीय नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर में सफलतापूर्वक सहभागिता की। शिविर के दौरान उन्होंने सामाजिक सेवा, नेतृत्व विकास तथा सामुदायिक सहभागिता से संबंधित विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लिया। कॉलेज के प्रबंधन एवं प्राचार्य ने तनु सिंह को इस उपलब्धि पर बधाई दी और राज्य स्तरीय मंच पर कॉलेज का प्रतिनिधित्व करने के लिए उनकी सराहना की।

साथ ही छात्राओं को भी ऐसे कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया, जिससे नेतृत्व क्षमता, सामाजिक उत्तरदायित्व और सेवा भावना का विकास हो सके।
#एनएसएस #राज्यस्तरीयशिविर #विद्यार्थीसहभागिता #समाजसेवा #स्वच्छताअभियान #वृक्षारोपण #स्वास्थ्यजागरूकता #सामुदायिकविकास #नेतृत्वकौशल #युवाविकास