सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : श्री सत्य साई महिला महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा तृतीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम शौर्य संपन्न हुआ। उन्मुखीकरण के अतिथि थे- बर कतउल्ला विश्वविद्यालय भोपाल की राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम समन्वयक अनंत कुमार सक्सेना, बरकतउल्ला विश्वविद्यालय भोपाल की राष्ट्रीय सेवा योजना मुक्त इकाई के कार्यक्रम अधिकारी राहुल सिंह परिहार, फैमिली प्लैनिंग एसोसिएशन भोपाल के कार्यक्रम अधिकारी जगदीश परसाई, साथ ही उपस्थित थीं महाविद्यालय की निदेशक डॉ. प्रतिभा सिंह , प्रभारी प्राचार्य डॉ. साधना अनंत कार्यक्रम का प्रारंभ मां सरस्वती एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रेरणा पुरुष स्वामी विवेकानंद के चरण कमलो में पुष्पांजलि अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। अतिथियों का स्वागत हरियाली का प्रतीक नन्हे पौधे भेंट कर किया गया । उन्मुखीकरण कार्यक्रम में वरिष्ठ स्वयं स्वयंसेविकाएं पलक परमार, हर्षिता राजपूत, समृद्धि वैष्णव, कशिश, आशिका आदि उपस्थित थीं । उन्मुखीकरण कार्यक्रम का मुख्य विषय था देशभक्ति। शिखा, कशिश,विद्या, मुस्कान, लक्ष्मी राय, अनुकृति, आदि ने माइम द्वारा भगत सिंह, सुखवीर और राजगुरु की फांसी की सजा और वीरों की देशभक्ति की भावना को अत्यंत भावपूर्ण प्रस्तुत किया। स्वयं सेविका कृष्णा ने ऐसा देश है मेरा—- मधुर देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया।

वरिष्ठ स्वयंसेवकों-आरती तिवारी, , उमा,अदिति, अमृता , मुस्कान, संजना , प्राची आदि ने सुभाषचंद्र बोस के आई सी एस पद से इस्तीफा देने तथा देश भक्ति की राह पर जाने और देश को आजाद कराने के लिए उनकी संकल्पबद्धता को नृत्य नाटिका द्वारा प्रस्तुत किया।बरकतउल्ला विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम समन्वयक डॉ.अनंत कुमार सक्सेना ने अपने उद्बोधन में कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना छात्रों को उनके जीवन में जो लक्ष्य होता है उसको पाने के लिए प्रेरित करती है और युवा इसमें निश्चित ही सफल होता है। स्वयंसेवकों को सकारात्मक दृष्टिकोण रखना चाहिए एवं बी और सी सर्टिफिकेट प्राप्त करने के लिए प्रयास करना चाहिए।
बरकतउल्ला विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना मुक्त इकाई के कार्यक्रम अधिकारी राहुल सिंह परिहार ने अपने उद्बोधन में कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेवकों के गुण और कौशल को निखारने का कार्य करती है। राष्ट्रीय सेवा योजना सीखने और सिखाने की कला है।
फैमिली प्लैनिंग एसोसिएशन के कार्यक्रम अधिकारी जगदीश परसाई ने छात्राओं को मोबाइल का स्वास्थ्य पर दुष्प्रभाव बताते हुए कहा कि छात्राओं को मोबाइल नियत समय पर ही प्रयोग करना चाहिए। महाविद्यालय की निदेशक डॉ. प्रतिभा सिंह ने अपने उद्बोधन में राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व को रेखांकित करते हुए अधिक से अधिक स्वयंसेवकों को राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा संचालित गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने हेतु प्रोत्साहित किया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक गण, छात्राएं, वरिष्ठ एवं कनिष्ठ स्वयं सेविकाएं ,कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मनीषा त्रिपाठी एवं डॉ. अनीता तिवारी आदि उपस्थित थीं। संपूर्ण कार्यक्रम का सफल संचालन वरिष्ठ स्वयंसेविका कुमारी निशा ममतानी ने किया। धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ स्वयं सेविका आर डी कैम्पर अंशिका जोशी ने दिया।
#राष्ट्रीयसेवायोजना #एनएसएस #उन्मुखीकरणकार्यक्रम #शौर्य #युवासशक्तिकरण #राष्ट्रनिर्माण #सेवाभाव #युवासेवा #स्वयंसेवक #सामाजिकजागरूकता