सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल / नई दिल्ली : भारत की सबसे बड़ी डिपॉजिटरी (नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड) 30 जुलाई 2025 को अपना आईपीओ लॉन्च करने जा रही है। यह आईपीओ कंपनी के शुरुआती निवेशकों के लिए जबरदस्त मुनाफे वाला सौदा बनकर सामने आया है। एसबीआई, आईडीबीआई बैंक, एनएसई, और एचडीएफसी बैंक जैसे संस्थागत निवेशकों को उनके निवेश पर 39,900% तक का रिटर्न मिल सकता है। इन्होंने नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड के शेयर महज ₹2 में खरीदे थे, जो अब ₹800 के भाव पर जारी होंगे।
आईपीओ का प्राइस बैंड ₹760 से ₹800 प्रति शेयर तय किया गया है। निवेश के लिए न्यूनतम लॉट 18 शेयरों का होगा, जिसके लिए ₹14,400 की जरूरत होगी। वहीं, रिटेल इनवेस्टर्स अधिकतम 13 लॉट (234 शेयर) के लिए आवेदन कर सकते हैं। कर्मचारियों के लिए 85,000 शेयर रिजर्व हैं जिन पर उन्हें 76 रुपये की छूट मिलेगी।
नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड के शेयर अनलिस्टेड मार्केट में अभी ₹1,025 पर ट्रेड कर रहे हैं, जो प्राइस बैंड से करीब 22% ज्यादा है। इससे संकेत मिलता है कि लिस्टिंग पर प्रीमियम की उम्मीद की जा सकती है।
कंपनी का FY25 में नेट प्रॉफिट ₹343.12 करोड़ और रेवेन्यू ₹1,535 करोड़ रहा। इसका P/E रेशियो 46.62 है, जो सीडीएसएल के मुकाबले सस्ता है।
विशेषज्ञों के अनुसार, यह आईपीओ लंबी अवधि के निवेश के लिए आकर्षक विकल्प हो सकता है, लेकिन निवेश से पहले बाजार की स्थिति और जोखिमों को समझना जरूरी है।
आईपीओ अलॉटमेंट 4 अगस्त को होगा और लिस्टिंग 6 अगस्त को बीएसई और एनएसई पर होगी।
#एनएसडीएलआईपीओ #आईपीओ2025 #शेयरबाजार #निवेश #कमाई #डिपॉजिटरी #IPOखबरें