सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने शुक्रवार को आईआईटी मद्रास के 62वें दीक्षांत समारोह में पहली बार ऑपरेशन सिंदूर पर सार्वजनिक बयान दिया। उन्होंने विदेशी मीडिया की उन रिपोर्ट्स को सिरे से खारिज किया, जिनमें भारत को नुकसान होने का दावा किया गया था।
डोभाल ने कहा, “अगर किसी के पास एक भी फोटो या सैटेलाइट इमेज है जिससे यह साबित हो कि भारत को नुकसान हुआ, तो सामने लाएं। हमसे कोई चूक नहीं हुई। हमारे सारे निशाने सटीक थे और एक भी शीशा तक नहीं टूटा।”
उन्होंने स्पष्ट किया कि 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले, जिसमें 26 टूरिस्ट्स मारे गए थे, के जवाब में भारत ने 7 मई को पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर और पाकिस्तान के भीतर मौजूद 9 आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की थी। इस कार्रवाई में 100 से अधिक आतंकियों को मार गिराया गया।
डोभाल ने जोर दिया कि:
ऑपरेशन सिंदूर पूरी तरह स्वदेशी तकनीक और हथियारों के जरिए अंजाम दिया गया।
हमले के सभी टारगेट बॉर्डर से दूर थे, फिर भी निशाना एकदम सटीक था।
यह भारत की रणनीतिक क्षमता और आत्मनिर्भर सैन्य शक्ति का परिचायक है।
उन्होंने ऑपरेशन को देश के लिए गौरव का विषय बताते हुए कहा कि भारत अब अपनी संप्रभुता और सुरक्षा के लिए किसी पर निर्भर नहीं रहेगा।
इससे पहले 14 मई को सैटेलाइट इमेज सामने आई थीं, जिनमें पाकिस्तान के सरगोधा, भोलारी, जैकोबाबाद, नूर खान और रहीम यार खान जैसे एयरबेस को हुए नुकसान की पुष्टि हुई थी।
डोभाल का यह बयान भारत की सैन्य नीति और सुरक्षा दृष्टिकोण में आए आत्मविश्वास को दर्शाता है।
#ऑपरेशनसिंदूर #अजीतडोभाल #राष्ट्रीयसुरक्षासलाहकार #भारतीयसेना #आतंकीठिकाने #सेना_कार्रवाई