सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : आंचलिक विज्ञान केन्द्र, भोपाल द्वारा सीएस2, आईआईएसईआर भोपाल के सहयोग से नोबेल पुरस्कार 2025 पर आधारित एक विशेष पैनल परिचर्चा का आयोजन किया जा रहा है।
इस परिचर्चा का विषय है:
पुरस्कार से परे: नोबेल पुरस्कार प्राप्त अनुसंधान का प्रभाव
इस कार्यक्रम में आईआईएसईआर भोपाल के विषय विशेषज्ञ नोबेल पुरस्कार विजेता शोध कार्यों के वैज्ञानिक प्रभाव, सामाजिक उपयोगिता एवं भविष्य की संभावनाओं को सरल, रोचक और संवादात्मक तरीके से प्रस्तुत करेंगे।
उद्देश्य:
विद्यालय एवं महाविद्यालय के विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय वैज्ञानिक शोध से परिचित कराना।
विद्यार्थियों में वैज्ञानिक जिज्ञासा और तार्किक सोच को प्रोत्साहित करना।
कार्यक्रम विवरण
स्थान: आंचलिक विज्ञान केन्द्र, भोपाल
मुख्य वक्ता:
डॉ.फणी कुमार पेद्दीभोटला — भौतिकी विभाग, आईआईएसईआर भोपाल
डॉ. अभिजीत पात्रा — रासायनिक विज्ञान विभाग, आईआईएसईआर भोपाल
डॉ. देबप्रिया भट्टाचार्य — जैविक विज्ञान विभाग, आईआईएसईआर भोपा
#नोबेल2025, #अनुसंधानप्रभाव, #विज्ञानचर्चा, #वैज्ञानिकपैनल, #ग्लोबलसम्मेलन, #नवाचार, #शोधविकास