सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : एन आई टी टी टी आर भोपाल की हिंदी पत्रिका संपर्क सरिता को राजभाषा पुरस्कार 2025 प्राप्त हुआ हे। यह पुरस्कार विश्व हिंदी परिषद द्वारा नई दिल्ली विज्ञान भवन में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में प्रदान किया गया। यह पुरस्कार पत्रिका के संपादक प्रो पी के पुरोहित एवं संजय त्रिपाठी द्वारा ग्रहण किया गया। संपर्क सरिता के लगातार 26 वर्षों से उत्कृष्टता बनाए हेतु हिंदी पत्रिका की कैटिगरी में मिला।

विश्व हिंदी परिषद द्वारा प्रो पी के पुरोहित को हिंदी भाषा के प्रति समर्पण,हिंदी में विज्ञान के लोकव्यापीकरण, राजभाषा को वैज्ञानिक दृष्टिकोण से और भी प्रभावी बनाने, हिंदी में कई पुस्तक लेखन एवं लोकप्रिय व्याख्यान हेतु विशिष्ट रूप से सम्मानित किया गया। संस्थान के निदेशक प्रो सी सी त्रिपाठी ने इस उपलब्धि के लिए सभी को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हे एवं हिंदी के प्रति हमारे समर्पण एवं प्रतिबद्धता को प्रकट करता है। हिंदी को वैश्विक भाषा बनाने के संकल्प के साथ इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में कई देशों के प्रतिनिधियों सहित 300 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया।