सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : एनआईटीटीटीआर भोपाल में 100 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज स्थापित हे। संस्थान में लगी हुई लाइट्स भी तिरंगे के रंग की हैं। संस्थान के निदेशक सी.सी. त्रिपाठी ने कहा, “यह केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि हमारे राष्ट्रीय मूल्यों, एकता और सांस्कृतिक विरासत का जीवंत प्रतीक है। हमें गर्व है कि एनआईटीटीटीआर भोपाल दिन-रात राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा रहता है।” उन्होंने निटर परिवार से हर घर तिरंगा अभियान में सक्रिय भागीदारी और सोशल मीडिया प्रोफाइल पर तिरंगा लगाने का आह्वान किया। संस्थान के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि है कि 100 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज तथा तिरंगे के रंगों में रंगा कैंपस राष्ट्रीय ही नहीं बल्कि अंतर्राष्ट्रीय प्रतिभागियों को भी अपनी ओर आकर्षित करता है जिसे वे अपने कैमरे में तस्वीरों और विडियो के माध्यम से सहेज कर रखतें हैं । निटर भोपाल के डीन कॉर्पोरेट एंड इंटरनेशनल रिलेशन्स प्रो पी के पुरोहित के अनुसार संस्थान का यह राष्ट्रीय ध्वज स्मार्ट रोड पर फोटो लेने का प्रमुख स्थल बन गया हे।

#एनआईटीटीटीआरभोपाल #100फीटतिरंगा #राष्ट्रीयगर्व #एकता #देशभक्ति