सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (निफ्ट) भोपाल में आयोजित किया इंटर कॉलेज फेस्ट स्पेक्ट्रम 2026 – मिडनाइट कार्निवल। कॉलेज के निदेशक अखिल सहाय ने कार्यक्रम का उद्घाटन एवं छात्रों को अपने शब्दों से प्रेरित किया। उसके बाद कुल 302 छात्रों ने इन ही कार्यक्रम जैसे नृत्य, संगीत, टैटू मेकिंग, पॉटरी, ट्रेजर हंट इत्यादि में अपना उत्साह जताया। साथ ही, छात्रों ने अपनी रचनात्मक कलाओं जैसे पाक, नक्काशी, आभूषण बनाना एवं डूडल करने के कुल 48 स्टॉल्स (और 7 स्पॉन्सर्ड स्टॉल्स) लगाके प्रदर्शन किए। शाम होते ही स्पोर्ट्स क्लब ने जोश फैलाया। सबसे पहले वॉलीबॉल के खेल ने दर्शकों को बांध रखा, फिर 100 मीटर दौड़ में अपनी फुर्ती दिखायी। इन प्रतियोगिता के विजेताओं को अगले दिन पदकों से सम्मानित किया जाएगा। एक इच्छुक आगंतुक से पूछने पर उन्होंने बताया – उत्सव बहुत बढ़िया चल रहा है! एक साथ कई कार्यक्रम हो रहे हैं। यहाँ विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का आनंद लिया जा सकता है। सुबह से बारिश शुरू हो गई है, लेकिन इससे उत्सव का भरपूर लुत्फ़ उठाने की हमारी उमंग कम नहीं हुई। इस उत्सव का आयोजन छात्र विकास गतिविधि समन्वयकों (एसडीएस) बैसाखी दलपति और मोहम्मद रिजवान अहमद द्वारा किया गया था। इस कार्यक्रम की शानदार सफलता छात्रों और संकाय सदस्यों के बीच के बेहतरीन तालमेल और सामूहिक प्रयासों का परिणाम है।
#भोपाल#मध्यप्रदेश#युवाशक्ति#क्रिएटिविटी#आयोजन#कार्यक्रम#समाचार#ताज़ाखबर#आजकीखबर#भारत