सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : बॉलीवुड में एक और खुशखबरी गूंज उठी है। बॉर्डर 2 की प्रोड्यूसर निधि दत्ता और उनके पति बिनॉय गांधी माता-पिता बन गए हैं। इस फिल्मी जोड़े ने अपनी पहली संतान का स्वागत 4 जुलाई 2025 को किया और हाल ही में सोशल मीडिया पर इसकी घोषणा करते हुए बेटी का नाम भी साझा किया।
निधि और बिनॉय ने अपनी नन्हीं परी का नाम सितारा दत्ता गांधी रखा है। इस खास मौके पर कपल ने एक प्यारी सी तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की जिसमें गुलाबी रंग के हॉट एयर बैलून पर लिखा था – “She’s here!” साथ ही कैप्शन में लिखा, “बेहद खुश और उत्साहित माता-पिता – निधि और बिनॉय।”
बेटी के जन्म के बाद फिल्म और फैशन इंडस्ट्री के तमाम सितारों ने कपल को बधाइयाँ दीं। सागरिका घाटगे, मनीष मल्होत्रा, आयुष्मान खुराना, सुनील शेट्टी और अथिया शेट्टी जैसे कई सितारों ने नन्ही सितारा को आशीर्वाद भेजा।
गौरतलब है कि निधि दत्ता दिग्गज निर्माता जेपी दत्ता की बेटी हैं और उन्होंने अपने पिता की विरासत को बॉर्डर 2 जैसी फिल्मों के निर्माण से आगे बढ़ाया है।
बेटी के आने से दत्ता और गांधी परिवार में जश्न का माहौल है।
इस नई शुरुआत के लिए उन्हें ढेरों शुभकामनाएं!
#निधिदत्ता #बॉर्डर2 #सितारादत्तागांधी #सेलिब्रिटीबेबी #बॉलीवुडन्यूज़