सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ / इंटीग्रेटेड ट्रेड न्यूज़भोपाल, 22 फरवरी 2026: में आयोजित तीन दिवसीय वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव “ओपेसिटी’26 – रास्तें” का तृतीय एवं समापन दिवस ऊर्जा, रचनात्मकता और उत्साह के साथ संपन्न हुआ।समापन दिवस की शुरुआत प्रातः खेल प्रतियोगिताओं से हुई। फुटबॉल ग्राउंड में आयोजित फुटबॉल मैच और रोमांचक दौड़ प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। खेल गतिविधियों ने टीम भावना, अनुशासन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को सुदृढ़ किया।उत्सव के दौरान परिसर में स्थापित फूड, आर्ट एवं क्राफ्ट स्टॉल निरंतर आकर्षण का केंद्र बने रहे। विद्यार्थियों और आगंतुकों ने स्थानीय व्यंजनों तथा रचनात्मक उत्पादों का आनंद लिया। स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में मुख्य अतिथि द्वारा पौधारोपण किया गया, जो संस्थान के सतत विकास एवं पर्यावरण संरक्षण के संकल्प का प्रतीक रहा।दोपहर 3:00 बजे मुख्य सभागार में आयोजित “नक्ष फैशन शो” समापन दिवस का प्रमुख आकर्षण रहा। इस वर्ष फैशन शो की थीम “Monuments of India” एवं “Lehar” रही। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत डिज़ाइनों में भारतीय स्थापत्य की भव्यता, सांस्कृतिक विविधता और आधुनिक दृष्टिकोण का प्रभावशाली समन्वय दिखाई दिया। प्रतिभागियों ने अपने-अपने कॉन्सेप्ट प्रस्तुत करते हुए डिज़ाइन की प्रेरणा, संरचना और भविष्यवादी दृष्टि पर प्रकाश डाला। यूनिक और इनोवेटिव परिधानों ने दर्शकों की विशेष सराहना प्राप्त की।सायं 4:30 बजे आयोजित समापन समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम के पश्चात हाई टी के माध्यम से अनौपचारिक संवाद और सहभागिता का अवसर भी मिला।रात्रि में ऑडिटोरियम में आयोजित की प्रस्तुति ने समापन दिवस को संगीतमय और उत्साहपूर्ण बना दिया। संगीत और रोशनी के बीच विद्यार्थियों ने “ओपेसिटी’26 – रास्तें” को यादगार विदाई दी।तीन दिवसीय इस महोत्सव ने रचनात्मकता, खेल भावना, सांस्कृतिक अभिव्यक्ति और सामुदायिक सहभागिता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। “ओपेसिटी’26” ने एक बार फिर सिद्ध किया कि एनआईडी मध्य प्रदेश डिज़ाइन शिक्षा के साथ-साथ युवा प्रतिभाओं के सर्वांगीण विकास का भी सशक्त मंच है।

#एनआईडीमध्यप्रदेश #ओपेसिटी26 #खेल #फैशन #उत्सव #रचनात्मकता #शिक्षा #स्टूडेंटइवेंट