सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भारतीय क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली के 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलने को लेकर लगातार चर्चा जारी है। इसी बीच पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज और गुजरात टाइटंस के मुख्य कोच आशीष नेहरा ने दोनों खिलाड़ियों के भविष्य पर अपनी राय रखी है। नेहरा ने कहा कि अभी से यह तय करना जल्दबाजी होगी कि रोहित और कोहली अगले साल होने वाले विश्व कप में भारतीय टीम का हिस्सा होंगे या नहीं।

नेहरा के मुताबिक वर्ल्ड कप शुरू होने में अभी करीब 13 महीने का समय है और खेल में परिस्थितियां तेजी से बदल सकती हैं। उन्होंने कहा कि अगर दोनों खिलाड़ी लगातार अच्छा प्रदर्शन करते हैं और फिट रहते हैं, तो उनके चयन की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि दोनों खिलाड़ियों के चयन का फैसला केवल कप्तान या मुख्य कोच के हाथ में नहीं होगा, बल्कि चयन समिति समेत कई लोगों की भूमिका होगी। 2027 का वनडे वर्ल्ड कप दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में अक्टूबर-नवंबर के दौरान खेला जाना है। उस समय रोहित करीब 40 और कोहली 39 वर्ष के होंगे। ऐसे में उनकी फिटनेस, फॉर्म और टीम की जरूरतें चयन में अहम भूमिका निभाएंगी। फिलहाल दोनों के भविष्य पर कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है।


Hashtags: #Sports #Bhopal #Desksource #एनएन #टवर #आईट #DeskSource #2027 #वनड #अपन