सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : रविंद्र भवन के हंस ध्वनि सभागार में संगीत प्रेमियों का जमावड़ा रहा।नवप्रयास सांस्कृतिक एवं सामाजिक विकास समिति द्वारा यादें धर्मेंद्र कार्यक्रम का आयोजन किया गया,आर एस म्यूजिकल ग्रुप द्वारा सदाबहार अभिनेता धर्मेंद्र की याद में गीतों के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।अपने प्रिय अभिनेता के सदाबहार गानों को मंच से कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किए जाने पर श्रोता मनमुक्त हो गए।कार्यक्रम कंचन एवं राजेश्वर सिंह के द्वारा संयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत समिति के संरक्षक एवं विधायक भगवानदास सबनानी के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र हम सभी के चाहते अभिनेता रहे, उनके द्वारा निभाए गए किरदारों एवं उनके सदाबहार गीतों में वह सदैव हमारी यादों में अमर रहेंगे।नवप्रयास समिति द्वारा वर्ष भर में अनेकों संस्कृत एवं सामाजिक कार्य किए जाते हैं जिसके लिए में समिति के प्रत्येक सदस्य को अपनी शुभकामनाएं देता हूं। राजेश्वर सुंदर और में कॉलेज के समय छात्र नेता रहे।आर एस म्यूजिकल ग्रुप के प्रत्येक गायक और संगीतकार को भी अपनी शुभकामनाएं देता हूं।

श्रीकांत अवस्थी राष्ट्रीय सचिव मानवाधिकार, सुरक्षा एवं संरक्षण आर्गनाईजेशन, भारत डी.एस.राय सेवानिवृत्त आई.ए.एस. के. के. श्रीवास्तव पूर्व महाप्रबंधक, म.प्र.स्टेट सिविल सप्लाई कार्पोरेशन विजय मिश्रा महाप्रबंधक, एशिया केटरिंग सहित अन्य गणमान्य नागरिकों का विधायक भगवानदास सबनानी एवं समिति के सदस्यों द्वारा स्वागत किया गया।इस अवसर पर नवप्रयास समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
#नवप्रयास #सांस्कृतिक_कार्यक्रम #सामाजिक_विकास #समाज_सेवा #जनभागीदारी