सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी (एसजीएसयू) द्वारा अटल इंक्यूबेशन सेंटर – रवीन्द्रनाथ टैगोर यूनिवर्सिटी (एआईसी-आरएनटीयू) के सहयोग से आयोजित मध्य भारत के प्रमुख इनोवेशन फेस्ट नवोन्मेष 2026 का समापन रविवार को विजेता प्रतिभागियों के पुरस्कार वितरण एवं द रूट्स बैंड की आकर्षक म्यूजिकल प्रस्तुति के साथ उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ समापन समारोह में एसजीएसयू के चांसलर सिद्धार्थ चतुर्वेदी मुख्य अतिथि रहे। कुलगुरु विजय सिंह, कुलसचिव सितेश कुमार सिन्हा और एआईसी-आरएनटीयू के सीईओ रोनाल्ड फर्नांडिस भी उपस्थित रहे। कुलगुरु विजय सिंह ने प्रतिभागियों की रचनात्मकता और उत्साहपूर्ण सहभागिता की सराहना की और कहा कि प्रायोगिक शिक्षा और हैंड्स-ऑन अनुभव विद्यार्थियों को प्रतिस्पर्धी दुनिया में आगे बढ़ने में मदद करते हैं। विजेताओं की सूची में प्लान एक्स – बिजनेस प्लान बैटल में बीएसएसएस की टीम यूनिफाइड स्पेसेज विजेता रही, वहीं धन्यम – द एडिबल कटलरी प्रथम रनरअप और साहिका टीम द्वितीय रनरअप रही। इनोमेकर – प्रोडक्ट हैकाथॉन में एलएनसीटी की टीम हेल्थजी विजेता, क्यूब्स टीम प्रथम रनरअप और डिजिस्केल इंस्टीट्यूट की टीम द्वितीय रनरअप रही।

रोबो रेस, ई-स्पोर्ट्स कंट्रोलर क्लैश, बाइनरी बैटल, सोलो डांस, म्यूजिक, स्टोरी टेलिंग और कुकिंग प्रतियोगिताओं में भी छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। बिज-एआई क्विज में लक्ष्य श्रीवास्तव और हेमेश ठाकुर ने प्रथम स्थान हासिल किया। समापन समारोह का सांस्कृतिक सत्र द रूट्स बैंड की म्यूजिकल प्रस्तुति से रोशन हुआ। बैंड ने लोकप्रिय गीत जैसे सैया, दिल दिल ये दीवाना, दीवाना है ये दिल और देवा ओ देवा प्रस्तुत किए। युवाओं ने संगीत का आनंद लेते हुए उत्साहपूर्वक सहभागिता की। नवोन्मेष 2026 का यह भव्य समापन विद्यार्थियों की प्रतिभा, नवाचार और टीमवर्क को मान्यता देने का आदर्श मंच साबित हुआ।
#नवोन्मेष2026 #समापनसमारोह #स्टार्टअप #नवाचार #छात्रप्रोजेक्ट #पुरस्कारवितरण #भोपाल #तकनीकीमॉडल #उद्यमिता #इनोवेशनफेस्ट