सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : मध्य प्रदेश भोज मुक्त विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल जिसे एनडीआरएफ भी कहा जाता है, की टीम द्वारा विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों और कर्मचारियों के लिए एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गयाl इसमें राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल के अधिकारियों और कर्मचारियों ने विद्यार्थियों को आपदा के समय किस प्रकार अपने जान माल को नुकसान से बचाना है और दूसरे साथियों की किस प्रकार जीवन रक्षा की जा सकती हैl इसके संदर्भ में विशेष क्षमता निर्माण कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण दिया गया l


इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के साथ-साथ कर्मचारी और अधिकारी गण भी मौजूद रहे l एनडीआरएफ के सहायक कमांडेंट सैयद बादशाह सिकंदर ने बताया कि एनडीआरफ का गठन राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा 2006 में किया गया हैl इसकी 16 बटालियन हैंl इनका कार्य प्राकृतिक और मानव निर्मित विभिन्न प्रकार के आपदाओं में बचाव राहत और पुनर्वास हेतु प्रयास करना है l इसमें केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, सीमा सुरक्षा बल, भारत तिब्बत सीमा पुलिस और सशस्त्र सीमा बल से जवानों को लिया जाता है l एनडीआरएफ सुनामी तथा अन्य मानव निर्मित आपदाओं के दौरान विशेष बचाव का कार्य करता हैl उन्होंने विद्यार्थियों को सीपीआर देने के सही तरीके को करके बताया और विद्यार्थियों से भी करवायाl उन्होंने इस बात पर विशेष बल दिया की भूकंप, बाढ़ या अन्य मानो निर्मित खतरों से किस प्रकार सावधानी रखते हुए बचना चाहिएl

उन्होंने कहा कि भारत में दिल का दौरा पड़ना और हीट स्ट्रोक ये एक राष्ट्रीय आपदा है l उन्होंने जन सामान्य को सचेत करते हुए कहा कि हमें दिल का दौरा जैसी आपदा से बचने के लिए खाने में अधिक तेल वाली चीज खाने से बचना चाहिए, मोबाइल का कम से कम इस्तेमाल करना चाहिए और तनावपूर्ण जीवन से दूर रहना चाहिए श्री सिकंदर ने कहा कि रासायनिक आपदाएं मानव निर्मित होती हैं l उन्होंने कहा कि हमें यह जानना होगा कि कौन सा रसायन की क्या प्रकृति हैl कौन सा रसायन ऊपर की ओर उठता है, कौन सा रसायन नीचे बैठता है ,उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा की अमोनिया अक्सर ऊपर जाती है जबकि क्लोरीन नीचे बैठती है और कुछ रसायन ऐसे होते हैं जिनसे आग लग जाती है l
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में विद्यार्थियों और कर्मचारियों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया मध्य प्रदेश भोज मुक्त विश्वविद्यालय में इस अवसर पर पौधारोपण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया जिसमें राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल के अधिकारियों, जवानों और विश्वविद्यालय के कर्मचारियों और अधिकारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया l कार्यक्रम का संचालन विश्वविद्यालय की वरिष्ठ सलाहकार सुश्री निधि रावल गौतम ने और विषय प्रवर्तन विद्यार्थी सहायता विभाग के निदेशक रतन सूर्यवंशी द्वारा किया गया l धन्यवाद ज्ञापन विश्वविद्यालय के कुलसचिव सुशील मंडेरिया द्वारा किया गया l

#राष्ट्रीयआपदाप्रतिक्रियाबल #भोजविश्वविद्यालय #आपदाप्रबंधन #जीवनरक्षा #एनडीआरएफ #प्रशिक्षणकार्यक्रम #सेफ्टीट्रेनिंग