ITDC India e-Press / Agencies

कोरबा  कोरबा जिले के विकासखंड करतला के ग्राम पंचायत फरसवानी में लाखों रुपये के विकास कार्यो का रामपुर क्षेत्र के विधायक एवं पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर द्वारा भूमिपूजन किया गया।

ग्राम पंचायत फरसवानी के गांधी नगर में 27 लाख की सीसी रोड, मुड़ा तालाब पर 10 लाख से सीसी रोड तथा सरपंच गली संजय नगर में 4 लाख से सीसी रोड निर्माण कार्य सहित संजय नगर में पानी टंकी निर्माण कार्य का भूमिपूजन शामिल है।

श्री कंवर ने विकास कार्यो में गुणवत्ता बनाये रखते हुए कार्यों को शीघ्रता से पूरा करने के निर्देश दिए। फरसवानी सरपंच रामगोपाल बियार ने विकास कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण कराने का आश्वासन दिया है।

भूमि पूजन में रामनारायण शराफ विधायक प्रतिनिधि, जनपद सदस्य श्रीमती मीना पप्पू राठौर, उपसरपंच श्रीमती लक्ष्मी दीपेश जायसवाल, पंच जयनारायण शराफ, महेंद्र राठौर, अयोध्या राठौर, उमेश राठौर, वरिष्ठ नागरिक मातादीन जायसवाल, पौराणिक तिवारी सहित ग्रामवासी मौजूद रहे।