सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस  /  आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने एक नई रणनीतिक पहल के तहत 15 से अधिक एफएमसीजी ब्रांड्स को मिलाकर एक स्वतंत्र कंपनी स्थापित करने की योजना बनाई है। यह कंपनी “न्यू रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड” के नाम से जानी जाएगी और इसका संचालन रिलायंस इंडस्ट्रीज के अंतर्गत सीधे तौर पर किया जाएगा, ठीक वैसे ही जैसे जियो का होता है।

इस रीस्ट्रक्चरिंग का उद्देश्य निवेशकों को आकर्षित करना है जो केवल एफएमसीजी सेक्टर में निवेश करने के इच्छुक हैं। रिलायंस रिटेल वेंचर्स की वर्तमान वैल्यूएशन 8.5 लाख करोड़ रुपये से अधिक है, और विशेषज्ञों का मानना है कि अगर यह कंपनी IPO लाती है, तो यह देश के सबसे बड़े सार्वजनिक इश्यूज में से एक बन सकता है।

नई कंपनी आक्रामक मूल्य निर्धारण रणनीति के तहत अपने उत्पादों को हिंदुस्तान यूनिलीवर, कोका-कोला जैसी दिग्गज कंपनियों से 20-40% सस्ते दामों पर बेचेगी। इससे न केवल उपभोक्ताओं को फायदा होगा, बल्कि रिटेलर्स को भी अधिक मार्जिन मिलेगा।

यह कदम टाटा, बिड़ला, आईटीसी और रेमंड जैसी कंपनियों की तरह अपने विभिन्न व्यवसायों को स्वतंत्र रूप से सूचीबद्ध कर उनकी सही वैल्यू सामने लाने के उद्देश्य से उठाया गया है।

भविष्य में यह पहल रिलायंस को टेलीकॉम के बाद एफएमसीजी क्षेत्र में भी एक प्रमुख खिलाड़ी बना सकती है।

#मुकेशअंबानी #रिलायंसएफएमसीजी #नईकंपनी #रिटेलबिजनेस #एफएमसीजीब्रांड्स #बिजनेसन्यूज़ #रिलायंसइंडस्ट्रीज