सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : मध्यप्रदेश लीग सिंधिया कप 2025 में इस वर्ष आईसेक्ट समूह ‘प्रेजेंटिंग पार्टनर’ के रूप में जुड़ा है। अपने ‘स्किल बेस्ड एजुकेशन’ के मूल उद्देश्य को आगे बढ़ाते हुए आईसेक्ट ग्रुप द्वारा “आईसेक्ट सीज़न का सर्वश्रेष्ठ कुशल खिलाड़ी” और “आईसेक्ट कुशल खिलाड़ी मैन ऑफ द मैच ” पुरस्कार स्वरूप खिलाड़ियों को क्रमशः ₹50,000 और ₹10,000 की राशि प्रदान की गई।


महिला टीम के फाईनल मुकाबले में चंबल घड़ियाल और बुंदेलखंड बुल्स के बीच हुए मैच में आईसेक्ट समूह की कार्यकारी उपाध्यक्ष पल्लवी राव चतुर्वेदी ने बुंदेलखंड बुल्स की आयुशी शुक्ला को शानदार बल्लेबाजी के लिए ” आईसेक्ट कुशल खिलाड़ी मैन ऑफ द मैच ” और बुंदेलखंड बुल्स की आयुशी शुक्ला को शानदार प्रदर्शन के लिए “आईसेक्ट सीज़न का सर्वश्रेष्ठ कुशल खिलाड़ी” अवार्ड से सम्मानित किया। उससे पूर्व टाॅस डॉ पल्लवी राव चतुर्वेदी ने कराया।
वहीं पुरुष वर्ग के फाइनल मुकाबले में भोपाल लेपर्डस और चंबल घड़ियाल के मध्य मुकाबला खेला गया। आईसेक्ट समूह के कार्यकारी उपाध्यक्ष सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने भोपाल लेपर्डस के अरशद खान को शानदार प्रदर्शन के लिए “आईसेक्ट कुशल खिलाड़ी मैन ऑफ द मैच”” और बुंदेलखंड बुल्स के अभिषेक पाठक को टूर्नामेंट में शानदार बैटिंग के लिए “आईसेक्ट सीज़न का सर्वश्रेष्ठ कुशल खिलाड़ी” अवार्ड से सम्मानित किया। उससे पूर्व टॉस डॉ सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने कराया।

आईसेक्ट ग्रुप का यह प्रयास खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ खेल और कौशल विकास के बीच एक मजबूत सेतु स्थापित करता है।

#एमपीएल2025 #आईसेक्ट #खिलाड़ी_सम्मान #महिला_फाइनल #पुरुष_फाइनल #स्किलफुल_प्लेयर