सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भोपाल स्थित होटल पलाश में, मप्र हिन्दी ग्रन्थ अकादमी के 55वें स्थापना दिवस समारोह में सहभागिता कर, अकादमी परिवार को शुभकामनाएं प्रेषित की।


इस अवसर पर मप्र हिन्दी ग्रन्थ अकादमी के ब्रॉशर – “विकास गाथा” एवं संस्थान की द्विमासिक पत्रिका “रचना” के नवीन अंक का विमोचन किया। साथ ही अकादमी के संयुक्त संचालक उत्तम सिंह चौहान द्वारा रचित पुस्तक “समाज विज्ञान का दार्शनिक आधार (आधुनिक एवं भारतीय परंपरागत परिप्रेक्ष्य) एवं लेखिका वंदना त्रिपाठी के काव्य संग्रह “दिल से निकले कविता हो गए” का भी विमोचन किया।


समारोह में अकादमी के संचालक अशोक कड़ेल, मप्र निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग के चेयरमैन भरत शरण सिंह, अटल बिहारी हिंदी विश्वविद्यालय भोपाल के कुलगुरु खेमसिंह डहेरिया एवं अकादमी के पूर्व संचालक देवेंद्र दीपक सहित विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलगुरु, विभिन्न उच्च शिक्षण संस्थानों के निदेशक, प्राध्यापक, लेखक, शिक्षाविद् एवं उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों सहित अकादमी के अधिकारी – कर्मचारी उपस्थित थे।

#हिन्दीग्रन्थअकादमी #स्थापनादिवस #मप्रहिन्दीसंस्थान #हिन्दीसाहित्य #साहित्यिकआयोजन