सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : मध्य प्रदेश में आज से 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। इस साल एमपी में करीब 7 लाख परीक्षार्थी 12वीं के फाइनल एग्जाम दे रहे हैं। इसके लिए प्रदेशभर में 3856 परीक्षा केंद्र निर्धारित हैं। नकल रोकने के लिए फ्लाइंग स्क्वॉड, सीसीटीवी निगरानी और थानों से प्रश्नपत्र निकालने तक वीडियोग्राफी हुई है। सभी परीक्षाएं सुबह 9 से 12 बजे के बीच रहेंगी। इसी समय के हिसाब से आज प्रदेशभर में अग्रेजी का पहला पेपर संपन्न हुआ। बात करें भोपाल की तो यहां 104 सेंटरों पर लगभग 2600 छात्र परीक्षा दे रहे हैं।
इस बार प्रदेश में 10वीं और 12वीं की परीक्षा में करीब 16 लाख परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। इनमें 9 लाख 7 हजार परीक्षार्थी 10वीं कक्षा से हैं, जबकि करीब 7 लाख छात्र 12वीं कक्षा से बोर्ड परीक्षा में बैठे हैं। इतने बड़े पैमाने पर सफल, शांतिपूर्ण, नकलमुक्त और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन और शिक्षा विभाग ने महीनों पहले से तैयारियां शुरू कर दी थीं।
#MPBoard12वीं #पहला_पेपर #बोर्डपरीक्षा #छात्रसमाचार #शिक्षाविभाग