कोरबा कोरबा जिले में प्रार्थी श्यामलाल उरांव पिता समार साय उरांव उम्र 53 वर्ष पता अमर सिंह होटल, बेलगड़ी बस्ती का थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 26 नवम्बर 2021 को बालको के साप्ताहिक बाजार में अपनी मोटर साईकिल को खड़ा कर बाजार अंदर सब्जी लेने चला गया था। वापस आकर देखा तो प्रार्थी का मोटर साईकिल नही था। इस रिपोर्ट पर थाना बालको नगर में अपराध क्रमांक 624/ 2021 धारा 379 भादवि कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।
जानकारी के अनुसार 26/ 11/ 21 को बालको सेक्टर 3 में एक छात्र ट्यूशन पढने गया था, जिसकी साईकल चोरी होने की रिपोर्ट परमानंद कहार के द्वारा किया गया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार थाना स्तर पर टीम गठन कर बालको टाउनशिप में लगे समस्त सीसी टीवी को देखा गया। सीसी टीवी में एक व्यक्ति स्कूली छात्र की साईकल ले जाते दिखा।
फुटेज के आधार पर उस व्यक्ति की पहचान भूपेश उर्फ राहुल साहू भदरापारा के रूप में हुई जो बालको थाने का निगरानी बदमाश है। भूपेश उर्फ राहुल को भदरापारा में घेराबंदी कर पकड़ा गया। कड़ाई से पूछताछ करने पर अपराध करना स्वीकार किया तथा उसके कब्जे व अन्य जगहों से 2 मोटर साइकिल व 12 साईकल बरामद किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
आरोपी को पकड़ने में सहायक उप निरीक्षक आजूराम खुशराम, प्रधान आरक्षक कुलदीप तिवारी, आरक्षक अनिल साहू, संजीव सिंह, हरीश मरावी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।