सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भाभा यूनिवर्सिटी में “मानसून कार्निवल” का आयोजन बड़े ही धूमधाम से किया गया। इस रंगारंग कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कई छात्रों ने भाग लेते हुए विभिन्न प्रकार के स्टॉल्स लगाए, जिनमें फूड स्टॉल्स, हस्तनिर्मित राखियों के स्टॉल्स, साड़ी एवं आभूषण स्टॉल्स, गेम स्टॉल्स और अन्य विविध स्टॉल्स शामिल थे। इस आयोजन का उद्देश्य छात्रों में उद्यमिता कौशल को प्रोत्साहित करना था।


इस कार्निवल का शुभारंभ माननीय कुलपति दिलीप कुमार डे, प्रो-वाइस चांसलर एन.के. अग्रवाल, ग्रुप डायरेक्टर मनोज शुक्ला, सीईओ प्रसाद पिल्लई, सीएओ विजय पुंज, रजिस्ट्रार श्याम पटकर, ग्रुप सीए ज्योति अग्रवाल, भारती, हॉबी क्लब समिति प्रमुख एवं डीन – भाभा कॉलेज ऑफ डेंटल साइंसेज़ उन्नति पिताले, स्टूडेंट डीन वेलफेयर नमिश मेहता और विश्वविद्यालय के विभिन्न संस्थानों के डीन एवं प्राचार्यों की उपस्थिति में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत रूप से गणेश पूजन और रिबन काट कर की गई।
कार्निवल का एक और आकर्षण मेहंदी प्रतियोगिता रही, जिसमें छात्रों ने हरियाली तीज थीम पर अपनी कला का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने परंपरागत सांस्कृतिक भावनाओं को सुंदर तरीके से प्रस्तुत किया।
इस आयोजन ने छात्रों को न केवल एक मंच प्रदान किया, बल्कि उन्हें भविष्य के उद्यमी बनने की प्रेरणा भी दी। “मानसून कार्निवल” की अपार सफलता ने भाभा यूनिवर्सिटी को एक बार फिर यह सिद्ध करने का अवसर दिया कि यहाँ छात्रों के सर्वांगीण विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाती है।

#भाभा_यूनिवर्सिटी #मानसून_कार्निवल #छात्र_उद्यमिता #कॉलेज_कार्यक्रम #भोपाल #स्टूडेंट_इवेंट