सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस  /  आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल :  भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि अगर इरादे मजबूत हों तो हालात कैसे भी क्यों न हों, जीत मुमकिन है। द ओवल टेस्ट के निर्णायक अंतिम दिन सिराज ने अपना पंजा खोला और इंग्लैंड की मुट्ठी से जीत छीन ली। इस जीत के साथ भारत ने न सिर्फ आखिरी टेस्ट जीता, बल्कि 5 मैचों की सीरीज को 2-2 से बराबर कर लिया।

इंग्लैंड की दूसरी पारी में सिराज ने 5 विकेट लिए और पहली पारी में भी उन्होंने 4 विकेट चटकाए। अंतिम दिन जब इंग्लैंड को जीत के लिए केवल 35 रन और भारत को 4 विकेट चाहिए थे, तब सिराज ने पहले जेमी स्मिथ और ओवर्टन को पवेलियन भेजा। इसके बाद प्रसिद्ध कृष्णा ने जोश टंग को बोल्ड कर इंग्लैंड को संकट में डाल दिया।

मैच का अंतिम रोमांच सिराज की गेंदबाज़ी में था। जब इंग्लैंड को जीत के लिए सिर्फ 7 रन चाहिए थे, तभी सिराज ने एटकिंसन को बोल्ड कर भारत को 6 रन से ऐतिहासिक जीत दिला दी।

कभी आलोचना झेलने वाले सिराज आज हीरो बनकर उभरे। उनका यह प्रदर्शन विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) में भारत के लिए टर्निंग पॉइंट साबित हो सकता है।

#मोहम्मदसिराज #भारतVsइंग्लैंड #ओवलटेस्ट #WTC2025 #क्रिकेटभारत