सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल / नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार रात ब्रिटेन के दो दिवसीय दौरे पर लंदन पहुंचे। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौते (FTA) पर हस्ताक्षर करना है, जिससे दोनों देशों के आर्थिक संबंधों को नई ऊंचाई मिलेगी। प्रधानमंत्री मोदी आज ब्रिटिश प्रधानमंत्री किएर स्टार्मर और किंग चार्ल्स तृतीय से मुलाकात करेंगे।
मोदी के लंदन पहुंचने पर प्रवासी भारतीयों ने गर्मजोशी से स्वागत किया, “भारत माता की जय” और “मोदी-मोदी” के नारों से वातावरण गूंज उठा। पारंपरिक वेशभूषा में लोगों ने नृत्य किया और ढोल बजाकर खुशी जाहिर की।
भारत-ब्रिटेन एफटीए के तहत भारत के 99% निर्यात वस्तुओं पर टैरिफ घटेगा, जिससे वस्त्र, चमड़ा और इंजीनियरिंग क्षेत्र को फायदा होगा। वहीं, ब्रिटेन को व्हिस्की, ऑटोमोबाइल और चिकित्सा उपकरणों के लिए भारत का विशाल बाजार मिलेगा।
प्रधानमंत्री मोदी की ब्रिटेन यात्रा के बाद वह मालदीव जाएंगे, जहां वे 26 जुलाई को स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। यह यात्रा भारत-मालदीव राजनयिक संबंधों के 60 वर्ष पूरे होने के अवसर पर हो रही है।
ब्रिटेन भारत में छठा सबसे बड़ा निवेशक है और दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार 55 अरब डॉलर को पार कर चुका है। पीएम मोदी की यह यात्रा वैश्विक साझेदारी को और सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
#नरेंद्र_मोदी #ब्रिटेन_दौरा #मुक्त_व्यापार_समझौता #भारत_ब्रिटेन_संबंध #एफटीए #ब्रिटेन_समाचार #मोदी_समाचार