सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस  / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल :   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को नामीबिया की राजधानी विंडहोक पहुंचे, जहां उनका पारंपरिक नृत्य और ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत हुआ। उन्होंने कलाकारों के साथ मिलकर ढोल भी बजाया। यह 27 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली नामीबिया यात्रा है। उनसे पहले 1998 में अटल बिहारी वाजपेयी ने नामीबिया का दौरा किया था।

पीएम मोदी इस यात्रा के दौरान नामीबिया की राष्ट्रपति नेटुम्बो नंदी-नदैतवा से मुलाकात करेंगे। बैठक में हीरा व्यापार, यूरेनियम और अन्य खनिजों की आपूर्ति पर चर्चा की जाएगी। भारत और नामीबिया के बीच साल 2024-25 में ₹4,858 करोड़ का द्विपक्षीय व्यापार हुआ था।

भारत पहले से ही नामीबिया में माइनिंग, डायमंड प्रोसेसिंग और अन्य क्षेत्रों में ₹6,600 करोड़ से अधिक का निवेश कर चुका है। नामीबिया समुद्री हीरे, यूरेनियम और दुर्लभ खनिजों से समृद्ध है, जो भारत की न्यूक्लियर और क्लीन एनर्जी योजनाओं के लिए अहम हैं।

मोदी की यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब भारत अफ्रीका के साथ रणनीतिक सहयोग मजबूत करने पर जोर दे रहा है। 2022 में नामीबिया से भारत में 8 चीतों को लाकर कूनो नेशनल पार्क में बसाया गया था। यह दुनिया का पहला अंतरमहाद्वीपीय चीता ट्रांसफर मिशन था।

यह दौरा दोनों देशों के रिश्तों को नई ऊंचाई देगा और निवेश, व्यापार व पर्यावरणीय सहयोग के नए अवसर खोलेगा।

#मोदी_नामीबिया_दौरा #पारंपरिक_स्वागत #भारतीय_प्रधानमंत्री_विदेश_यात्रा #नामीबिया_समाचार #भारत_नामीबिया_संबंध