सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं। लोकप्रिय विधायक भगवानदास सबनानी ने वार्ड 47 में 1 करोड़ 47 लाख की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों के लिए भूमि पूजन किया। भूमि पूजन के अवसर पर महापौर मालती राय एवं क्षेत्रीय पार्षद गिरजा राजेश खटीक विशेष रूप उपस्थित रहे। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में लगातार विकास कार्यों को तीव्र गति से किया जा रहा है वार्ड 47 में 1 करोड़ 47 लाख लागत से पंचशील नगर के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्य होंगे, दुर्गा नगर,जय भीम नगर में सीसी रोड एवं नाली निर्माण, मुख मार्ग पर सीसी रोड, संत रविदास मंदिर के पास सौंदर्यीकरण के साथ अन्य विकास कार्य। भूमि पूजन के अवसर पर विधायक सबनानी ने कहा कि हमारे क्षेत्र में निरंतर विकास कार्य किया जा रहे हैं, विकास कार्यों के लिए किसी भी प्रकार की राशि की कोई कमी नहीं है, माननीय मुख्यमंत्री मोहन यादव जी ने विकास कार्यों के लिए अतिरिक्त राशि देखकर क्षेत्र में विकास की गंगा बहा दी है।

दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में अनेकों बड़ी विकास कार्यों की योजनाओं पर भी कार्य किया जा रहा है, जिससे हमारे क्षेत्र की एक अलग पहचान बनेगी और जन सुविधाओं का विस्तार होगा।मैं आप सबको विश्वास दिलाता हूं कि नागरिक सुविधाओं के विस्तार में और क्षेत्र के विकास में किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। भूमि पूजन के अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रियेश उपाध्याय पूर्व पार्षद राजेश खटीक पवन जैन गंगा राम कुशवाह अशोक जैन राजू कामले महेंद्र गोरू संतोस नंदमेहर इस्माइल खान लीला किशन प्रकाश माखीजा महेश प्रजापति जैन समाज अध्यक्ष संतोष जैन कुंदन अहीरवार समाज अध्यक्ष शोभा राम गिन्नाते प्रजापति समाज राधे सियाम नरेन्द्र प्रजापति बंगाली समाज धीरेंद्र क़बूलशी सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

#विधायकसबनानी #भूमिपूजन #विकासकार्य #क्षेत्रीयविकास #जनकल्याण #स्थानीयसमाचार