सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले छठ पूजन घाटों का भाजपा प्रदेश महामंत्री व दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक भगवानदास सबनानी एवं महापौर मालती राय द्वारा विभिन्न स्थानों पर जाकर निरीक्षण किया गया।


दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के नीलबड, प्रेमपुरा घाट, नेहरू नगर पुलिस लाइन विवेकानंद पार्क कोटरा, वार्ड 27 पांच नंबर बस स्टॉप के पास घाट भीम नगर मंगल भवन के पास भीम नगर संजीवनी स्कूल के पास शीतलदास की बगिया सहित एवं छठ पूजन स्थलों का विधायक एवं महापौर ने निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को समय से पूर्व ही संपूर्ण व्यवस्था करने के निर्देश दिए, पुलिस अधिकारियों को छठ पूजन के समय श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए निर्देशित किया गया।


निरीक्षण के दौरान दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के पार्षदों मंडल अध्यक्षों के साथ ही वरिष्ठ नेतागण एवं नगर निगम और पुलिस एवं अन्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

#छठपूजन #विधायक #महापौर #घाटनिरीक्षण #भोपालसमाचार #त्योहारतैयारी