सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : वल्लभ भवन स्थित अपने कक्ष में लखन पटेल राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार पशुपालन एवं डेयरी विभाग मध्य प्रदेश शासन द्वारा बैठक लेकर विभागीय कार्यक्रमों, योजनाओं की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
मंत्री द्वारा विशेष कर गौसंवर्धन गौसंरक्षण तथा प्रदेश में दुग्ध उत्पादन और डेयरी व्यवसाय को बढ़ावा देने हेतु नवीन प्रचलित डॉ. भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना के विषय में विस्तृत समीक्षा की गई तथा योजना के प्रावधानों को और अधिक पारदर्शी बनाए जाने के विषय में निर्देशित किया गया। विभाग में प्रचलित डेयरी प्लस योजना के अंतर्गत पशुओं के वितरण व्यवस्था को सुधार किए जाने की आवश्यकता हेतु निर्देश दिए गए।
बैठक में उमाकांत उमराव, प्रमुख सचिव, मध्य प्रदेश शासन पशुपालन एवं डेयरी विभाग, डॉ. पी.एस. पटेल, संचालक, पशुपालन एवं डेयरी विभाग, मध्य प्रदेश पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम के कार्यपालिक संचालक डॉ. प्रवीण शिंदे तथा संचालनालय से अतिरिक्त उपसंचालक डॉ. प्रियकांत पाठक उपस्थित रहे ।

#मंत्रीलखनपटेल #विभागीययोजनाएं #समीक्षाबैठक #सरकारीनिर्देश #मध्यप्रदेशसमाचार