सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : मध्यप्रदेश शासन में मंत्री मा. इंदर सिंह परमार के साथ भाजपा प्रदेश महामंत्री व विधायक भगवानदास सबनानी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान की प्रेरणा से संचालित वृहद पौधारोपण कार्यक्रम में सम्मिलित होकर पौधारोपण किया।

सभी से आग्रह किया कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली के संदेश को आत्मसात करें और इस अभियान से जुड़कर अपने वार्ड, मोहल्लों सहित पूरे शहर को हरा-भरा एवं स्वच्छ बनाने के संकल्प में सहभागी बने। यह सिर्फ पेड़ लगाने की पहल नहीं है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित, स्वस्थ और समृद्ध भविष्य देने का संकल्प भी है। यही हमारी समाज को सबसे बड़ी भेंट होगी।

#इंदर_सिंह_परमार, #भगवानदास_सबनानी, #एमसीयू_भोपाल, #पौधारोपण_अभियान, #एक_पेड़_मां_के_नाम, #पर्यावरण_संरक्षण, #हरित_भविष्य