सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : सत्य साईं महिला महाविद्यालय, भोपाल के रसायन शास्त्र विभाग द्वारा आयोजित छह दिवसीय इंटर्नशिप माइक्रोवेव असिस्टेड सिंथेसिस बंध निर्माण का हरित दृष्टिकोण का सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस इंटर्नशिप का उद्देश्य विद्यार्थियों को आधुनिक ग्रीन केमिस्ट्री तकनीकों से अवगत कराना तथा रासायनिक संश्लेषण में पर्यावरण-अनुकूल पद्धतियों को बढ़ावा देना था। इस इंटर्नशिप में इंस्टीट्यूट फॉर एक्सीलेंस इन हायर एजुकेशन, भोपाल के 16 विद्यार्थियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने विभिन्न नेम रिएक्शनों का माइक्रोवेव रिएक्टर तथा पारंपरिक प्रयोगशाला विधियों द्वारा तुलनात्मक अध्ययन किया। इन प्रयोगात्मक गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने जाना कि माइक्रोवेव-सहायित संश्लेषण द्वारा प्रतिक्रिया समय, ऊर्जा की बचत , हानिकारक रसायन का कम उपयोग तथा विलायक के उपयोग को कम किया जा सकता है, जो कि ग्रीन केमिस्ट्री के सिद्धांतों के अनुरूप है। इंटर्नशिप के दौरान विद्यार्थियों को ग्रीन केमिस्ट्री के बारह सिद्धांतों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई तथा उन्हें विभिन्न अभिक्रियाओं में इन सिद्धांतों को लागू करने के लिए प्रेरित किया गया। विद्यार्थियों के ज्ञान का आकलन करने हेतु एक क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। यह इंटर्नशिप रसायन शास्त्र विभाग की विभागाध्यक्ष नीना अरोरा के मार्गदर्शन में आयोजित की गई। कार्यक्रम के संचालन में विभाग के अन्य संकाय सदस्यों किरण शांडिल्य, वर्षा सक्सेना, सुप्रिया सिंह एवं ममता खंडाग्रे का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम के आयोजन में छात्र समन्वयक आयशा सिद्दीकी एवं उज्मा शफीक ने भी सक्रिय सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम का समापन समापन सत्र के साथ हुआ, जिसमें निर्देशक प्रतिभा सिंह , अर्चना श्रीवास्तव एवं रेनू मिश्रा द्वारा प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। उन्होंने रसायन शास्त्र विभाग द्वारा इस प्रकार की कौशल उन्मुख एवं नवाचार आधारित इंटर्नशिप आयोजित करने की सराहना की तथा विद्यार्थियों को पर्यावरण-अनुकूल एवं नवीन अनुसंधान पद्धतियों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। यह इंटर्नशिप विद्यार्थियों के लिए माइक्रोवेव-सहायित संश्लेषण एवं ग्रीन केमिस्ट्री की आधुनिक तकनीकों को व्यावहारिक रूप से समझने का एक महत्वपूर्ण मंच सिद्ध हुई।

#MicrowaveSynthesis #इंटर्नशिप #रसायनविज्ञान #MaterialScience