सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : अमेरिका में आयोजित मेजर लीग क्रिकेट (MLC) 2025 का फाइनल मुकाबला रोमांच से भरपूर रहा, जिसमें MI न्यूयॉर्क ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वॉशिंगटन फ्रीडम को 5 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया।
मैच डलास के ग्रैंड प्रेरी स्टेडियम में खेला गया, जहां MI न्यूयॉर्क ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 180/7 रन बनाए। टीम के लिए क्विंटन डिकॉक ने ताबड़तोड़ 77 रन (46 गेंद) की शानदार पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 4 छक्के शामिल थे।
मोनांक पटेल (28 रन) और निकोलस पूरन (24 रन) ने भी अहम योगदान दिया। अंत में कुंवरजीत सिंह ने 13 गेंदों पर 22 रन बनाकर स्कोर को मज़बूत किया।
वॉशिंगटन फ्रीडम को जीत के लिए 181 रन का लक्ष्य मिला लेकिन उनकी शुरुआत खराब रही। पहले ओवर में ही ट्रेंट बोल्ट ने दो विकेट झटक लिए। हालांकि, रचिन रवींद्र (70 रन) और जैक एडवर्ड्स (33 रन) ने साझेदारी कर पारी को संभाला।
मैच का सबसे बड़ा मोड़ तब आया जब रुशिल उगारकर ने आखिरी ओवर में सिर्फ 6 रन खर्च कर 12 रन डिफेंड कर लिए। उन्होंने 4 ओवर में 32 रन देकर 2 विकेट लिए और प्लेयर ऑफ द मैच बने।
ग्लेन फिलिप्स ने 48 रन की नाबाद पारी खेली, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। इस जीत के साथ MI न्यूयॉर्क ने सीज़न की खराब शुरुआत के बावजूद दमदार वापसी करते हुए MLC 2025 का खिताब जीत लिया।’
#MIन्यूयॉर्क #मेजरलीगक्रिकेट #क्रिकेट2025 #MLCफाइनल #वॉशिंगटनफ्रीडम #रुशिलउगारकर #क्रिकेटसमाचार #MLC2025