सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भोपाल । 21 दिसंबर को विश्वभर के करोड़ों लोग “विश्व ध्यान दिवस” के अवसर पर आयोजित वैश्विक हार्टफुलनेस ध्यान सत्र में एक साथ ध्यान करेंगे। यह ध्यान सत्र में शामिल होने के लिए भोपाल सहित मध्य प्रदेश से भी 10 लाख से अधिक नागरिकों के पंजीकरण अभी तक आ चुके हैं। वैश्विक हार्टफुलनेस संस्था इस अवसर को ‘एक विश्व, एक हृदय’ की थीम के साथ मना रहा है,
जो सामूहिक शांति, आंतरिक स्थिरता और साझा मानवता की भावना को दर्शाती है। यह सत्र हार्टफुलनेस के वैश्विक मार्गदर्शक एवं श्री रामचंद्र मिशन के अध्यक्ष परम पूज्य दाजी के मार्गदर्शन में, हार्टफुलनेस के वैश्विक मुख्यालय तथा विश्व के सबसे बड़े ध्यान केंद्र कान्हा शांति वनम से संचालित किया जाएगा।
जानकारी हो कि इस अवसर पर भारत के उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन, तेलंगाना के राज्यपाल श्री जिष्णु देव वर्मा तथा तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी कान्हा शांति वनम में आयोजित इस कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे । कान्हा शांति वनम आयोजन स्थल पर हजारों प्रतिभागियों के द्वारा एक साथ ध्यान किया जावेगा, वहीँ पूरे विश्व के विभिन्न भागों से लाखों लोग वर्चुअल माध्यम से इस वैश्विक ध्यान में शामिल होंगे। मध्य प्रदेश से भी लाखों जिज्ञासु इस पहल में 21 दिसंबर को रात्री 8 बजे यूट्यूब के माध्यम से वर्चुअल रूप से जुड़कर इस ध्यान आयोजन में सम्मिलित हो रहे हैं।
I
इस हेतु डॉ मोहन यादव, मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश शासन एवं राजेंद्र शुक्ल, उप मुख्यमंत्री, मध्य प्रदेश शासन एवं कई गणमान्य मंत्री, विधायक जनों द्वारा प्रदेश वासियों से अपील की हैं पूज्य दाजी के साथ आज रात्रि 8 बजे ध्यान में जुड़े।

#विश्व_ध्यान_दिवस #हार्टफुलनेस #वैश्विक_ध्यान #मानवता_में_एकता #अंधकार_से_प्रकाश #ध्यान_सत्र #आध्यात्मिक_चेतना