सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : रवीन्द्रनाथ टैगोर यूनिवर्सिटी भोपाल द्वारा 16 और 17 जुलाई को “मेगा ओपन जॉब फेयर 2025” का आयोजन किया जा रहा है। इस जॉब फेयर का आयोजन यूनिवर्सिटी के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट डिपार्टमेंट द्वारा किया जा रहा है। इसके लिए निःशुल्क पंजीकरण शुरू हो चुके हैं, जो रवीन्द्रनाथ टैगोर यूनिवर्सिटी के आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स पर किए जा सकते हैं।
इस फेयर में मध्य भारत और देश के विभिन्न राज्यों के फाइनल ईयर के विद्यार्थी, हाल ही में स्नातक हुए युवा और इंटर्न्स भाग ले सकते हैं। उन्हें रोजगार और इंटर्नशिप के अनेक अवसर प्राप्त होंगे। इस मेगा जॉब फेयर में आईटी, एग्री-टेक, इंजीनियरिंग, मैन्युफैक्चरिंग, हेल्थकेयर और कस्टमर सर्विस जैसे क्षेत्रों की 40 से अधिक नामी कंपनियां हिस्सा ले रही हैं। इनमें हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज, टैफे मोटर्स एंड ट्रैक्टर्स, आर्टेक इन्फोसिस्टम्स, एएसए – एक्शन फॉर सोशल एडवांसमेंट और डॉ. आईटीएम लिमिटेड जैसी प्रमुख कंपनियां शामिल हैं। फेयर में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को मौके पर ही इंटरव्यू का अवसर मिलेगा। इसके अलावा फुल-टाइम नौकरियों के साथ-साथ पेड इंटर्नशिप के विकल्प भी उपलब्ध रहेंगे। प्रतिभागियों को करियर काउंसलिंग और उद्योग विशेषज्ञों से बातचीत का भी अवसर मिलेगा।
यूनिवर्सिटी की प्रो-चांसलर अदिति चतुर्वेदी वत्स ने कहा, “यह जॉब फेयर इंडस्ट्री के साथ हमारे मजबूत संबंध और विद्यार्थियों को नई भूमिकाओं के लिए तैयार करने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।”
ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट विभाग के प्रमुख अभिषेक श्रोती ने कहा, “यह इवेंट इंडस्ट्री की बदलती ज़रूरतों और युवाओं की आकांक्षाओं को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। यह कंपनियों और नौकरी चाहने वालों दोनों के लिए सरल और व्यवस्थित भर्ती प्रक्रिया का अनुभव प्रदान करेगा।”
यह जॉब फेयर इंजीनियरिंग, आईटी, मैनेजमेंट और एग्रीकल्चर समेत विभिन्न क्षेत्रों के स्नातक, परास्नातक और डिप्लोमा धारकों के लिए आयोजित किया जा रहा है। इच्छुक अभ्यर्थी रवीन्द्रनाथ टैगोर यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं।
#रवीन्द्रनाथटैगोरविश्वविद्यालय #जॉबफेयर2025 #रोजगारमेला #निःशुल्कपंजीकरण #रोजगारकेअवसर #भोपालइवेंट #16जुलाई #17जुलाई