सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : ई-कॉमर्स सेक्टर की प्रमुख कंपनी मीशो को अपने इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (आईपीओ) को लॉन्च करने के लिए शेयरधारकों से बहुप्रतीक्षित मंजूरी मिल गई है। कंपनी करीब 4250 करोड़ रुपये (लगभग 500 मिलियन डॉलर) जुटाने की योजना बना रही है। इस प्रस्तावित आईपीओ में फ्रेश इक्विटी शेयर के साथ-साथ मौजूदा शेयरधारकों द्वारा शेयरों की बिक्री भी शामिल होगी।
मीशो ने हाल ही में अमेरिका से भारत में अपना डोमिसाइल ट्रांसफर किया है, जो आईपीओ लाने की दिशा में एक अहम कदम था। पहले कंपनी अमेरिका में रजिस्टर्ड थी, लेकिन भारतीय स्टॉक एक्सचेंज में लिस्टिंग के लिए उसका भारत में रजिस्टर्ड होना आवश्यक था। अब कंपनी सेबी के गोपनीय मार्ग (गोपनीय फाइलिंग मार्ग) ड्राफ्ट आई पासपोर्ट प्रॉस्पेक्टस के तहत दाखिल करेगी।
मीशो ने अपने पिछले निवेश दौर में 250 मिलियन डॉलर जुटाए थे, जिससे निवेशकों में इसकी साख और भरोसे में इजाफा हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आईपीओ में जुटाई गई पूंजी का उपयोग कंपनी के विस्तार, तकनीकी अपग्रेडेशन और नए ग्राहकों को जोड़ने में किया जाएगा।
कंपनी की इस तैयारी से भारतीय स्टार्टअप इकोसिस्टम में उत्साह का माहौल है, और मीशो की यह लिस्टिंग ज़ोमैटो, पेटीएम और नायका जैसी कंपनियों की राह पर एक और बड़ा कदम मानी जा रही है
उद्योग विशेषज्ञों का मानना है कि यह आईपीओ भारत के ई-कॉमर्स सेक्टर में एक नया अध्याय लिखेगा।
#मीशो #आईपीओ #4250करोड़ #स्टार्टअप #ईकॉमर्स #MeeshoIPO #सेबी #भारतीयबाजार #ड्राफ्टप्रॉस्पेक्टस #निवेशक