सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस  /  आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल  : देशभक्ति पर आधारित बहुचर्चित फिल्म बॉर्डर 2 लगातार सुर्खियों में है, और इस बार वजह हैं नई एंट्री – मेधा राणा। सनी देओल, वरुण धवन जैसे दमदार सितारों से सजी इस फिल्म में मेधा की मौजूदगी अब चर्चा का बड़ा कारण बन चुकी है।

मेधा राणा न सिर्फ अपने अभिनय के लिए बल्कि अपनी खूबसूरती के लिए भी सोशल मीडिया पर तेजी से छा रही हैं। इंडस्ट्री में कदम रखते ही उन्हें नेक्स्ट नेशनल क्रश का दावेदार माना जा रहा है। यही वजह है कि सैयारा से फेमस हुईं अनीत पड्डा के लिए अब एक नई चुनौती खड़ी होती दिख रही है।

2022 में हिट – द फर्स्ट केस से एक्टिंग डेब्यू करने वाली मेधा ने कई वेब सीरीज और फैशन ब्रांड्स के साथ काम किया है। उनका इंस्टाग्राम फीड इस बात का गवाह है कि वे ग्लैमर और ग्रेस दोनों में किसी से कम नहीं हैं।

अब देखना होगा कि बॉर्डर 2 में उनका किरदार क्या रंग लाता है और क्या वह वाकई अनीत पड्डा के नेशनल क्रश के टैग को चुनौती दे पाएंगी।

#मेधा_राणा #बॉर्डर2 #अनीत_पड्डा #नेशनल_क्रश #बॉलीवुड_न्यूज़ #फिल्म_अपडेट #बॉर्डर_2_कास्ट