सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : न्यायमूर्ति विवेक रूसिया, प्रशासनिक न्यायाधीश, मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय एवं कार्यपालक अध्यक्ष, म0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर द्वारा को म0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के ऑडिटोरियम से भोपाल स्थित तीन सामुदायिक मध्यस्थता केन्द्रों-1. लोक सामुदायिक मध्यस्थता केन्द्र, कलेक्टर कार्यालय, भोपाल, 2. सर्व समाज सामुदायिक मध्यस्थता केन्द्र, 24, पत्रकार कालोनी, भोपाल 3. ग्लोबल सामुदायिक मध्यस्थता केन्द्र, आकृति बिजनेस सेन्टर, बावड़िया कलां, भोपाल का ई-लोकार्पण किया गया।
इस अवसर पर ग्वालियर स्थित एक सामुदायिक मध्यस्थता केन्द्र का भी ई-लोकार्पण किया। न्यायमूर्ति के साथ म0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की सदस्य सचिव, सुमन श्रीवास्तव एवं राज्य प्राधिकरण के अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। माननीय न्यायमूर्ति द्वारा अपने उद्बोधन में कहा कि उक्त केन्द्रों में पक्षकार उनके मध्य पारिवारिक, साम्पातिक व अन्य विवादों का निपटारा सौहाद्रपूर्ण वातावरण में निःशुल्क करवा सकते हैं। न्यायमूर्ति द्वारा सामुदायिक मध्यस्थता केन्द्रों का प्रारंभ होना एक बड़ी उपलब्धि बतायी। साथ ही बताया गया कि स्वेच्छा सेवा देने हेतु इच्छुक सामाजिक व्यक्तियों के सहयोग से सम्पूर्ण म0प्र0 राज्य में अन्य मध्यस्थता केन्द्र प्रारंभ किये जाएगे। माननीय न्यायमूर्ति द्वारा विवाद रहित समाज के निर्माण की आशा व्यक्त की।
लोक सामुदायिक मध्यस्थता केन्द्र, कलेक्टर कार्यालय, भोपाल में मनोज कुमार श्रीवास्तव, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश भोपाल, अग्निन्ध्र कुमार द्विवेदी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट भोपाल, सुनीत अग्रवाल, न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, भोपाल, कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह, एवं अन्य प्राशासनिक अधिकारीगण सहित सामुदायिक मध्यस्थ रूप से उपस्थित रहे।
सर्व समाज सामुदायिक मध्यस्थता केन्द्र, 24, पत्रकार कालोनी, भोपाल में राजर्षि श्रीवास्तव, विशेष न्यायाधीश, अनु.जाति/अनु.जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम, भोपाल, पवन गुरू, मध्यस्थता केन्द्र प्रभारी एवं अन्य अधिकारीगण एवं सामुदायिक मध्यस्थ रूप से उपस्थित रहे।
इसके साथ ही ग्लोबल सामुदायिक मध्यस्थता केन्द्र, आकृति बिजनेस सेन्टर, बावड़िया कलां, भोपाल में कुमुदिनी पटेल, 15वें जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश, भोपाल, राहुल सिंह यादव, न्यायिक मजिस्ट्रेट, प्रथम श्रेणी, प्रतिभा राजगोपाल, मध्यस्थता केन्द्र प्रभारी एवं अन्य सामुदायिक मध्यस्थ रूप से उपस्थित रहे।
#एमसीयू #विश्वरेडियोदिवस #रेडियोजर्नलिज्म #भोपालसमाचार #मीडियाकार्यशाला