सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के स्वामी विवेकानंद सभागार में, “एक पेड़ मां के नाम” अभियान अंतर्गत विश्वविद्यालय की संकल्पना “6 हजार पौधों के वृहद वृक्षारोपण महाअभियान” कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर में, “एक पेड़ मां के नाम” अभियान अंतर्गत पौधरोपण भी किया।


यह संकल्पना, प्रकृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए हमारे पूर्वजों द्वारा सदियों से स्थापित भारतीय ज्ञान परम्परा में विद्यमान “कृतज्ञता” के भाव को परिलक्षित करती है। विश्वविद्यालय परिवार की यह संकल्पना, अपने ध्येय की सिद्धि को प्राप्त करे; ऐसी शुभकामनाएं हैं!


इस अवसर पर क्षेत्रीय विधानसभा भोपाल(दक्षिण-पश्चिम) के लोकप्रिय विधायक भगवानदास सबनानी , विश्वविद्यालय के कुलगुरु विजय मनोहर तिवारी एवं दत्तोपंत ठेंगड़ी शोध संस्थान भोपाल के निदेशक मुकेश मिश्रा सहित विश्वविद्यालय परिवार के प्राध्यापकगण, अधिकारी एवं कर्मचारियों ने भी विश्वविद्यालय परिसर में, “एक पेड़ मां के नाम” अभियान अंतर्गत पौधरोपण कर प्रकृति के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की।

#एमसीयू, #एक_पेड़_मां_के_नाम, #वृक्षारोपण, #पर्यावरण_संरक्षण, #भोपाल, #भगवानदास_सवनानी, #विजय_मनोहर_तिवारी, #दत्तोपंत_ठेंगड़ी_संस्थान, #स्वामी_विवेकानंद_सभागार