सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय, भोपाल परिसर के कुछ पाठ्यक्रमों के रिक्त स्थानों पर “पहले आओ पहले पाओ” (पहले आओ पहले पाओ ) (सीएलसी राउंड) के आधार पर प्रवेश का अंतिम अवसर प्रदान कर रहा है| प्रवेश के लिए मध्यप्रदेश सरकार के पोर्टल एमपीऑनलाइन के माध्यम से दिनांक 14 अगस्त, 2025 रात्रि 12 बजे तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है|
स्नातक स्तर के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, मल्टीमीडिया, ग्राफ़िक्स एंड एनीमेशन, फिल्म एंड कम्युनिकेशन स्टडीज और मीडिया रिसर्च में बी.एससी., प्रिंटिंग एवं पैकेजिंग में बी.टेक., एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशनस, जर्नलिज्म एंड क्रिएटिव राइटिंग, इंग्लिश जर्नलिज्म, हिंदी भाषा तकनीक एवं अनुवाद में बी.ए., बी.सी.ए., बी.बी.ए. (ई-कॉमर्स) और बी.कॉम.(मैनेजमेंट) आदि पाठ्यक्रमों में भी प्रवेश लिया जा सकता है| ऐसे विद्यार्थी जिन्होंने इंजीनियरिंग की किसी भी विधा में डिप्लोमा किया हो, बी.टेक (प्रिंटिंग एवं पैकेजिंग) में प्रवेश ले सकते हैं|
स्नातकोत्तर स्तर के पाठ्यक्रमों में न्यू मीडिया तथा मीडिया रिसर्च में एम.एससी. तथा मीडिया बिज़नेस मैनेजमेंट में एम.बी.ए और एम.सी.ए. पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए भी आवेदन आमंत्रित हैं| लाइब्रेरी एवं इनफार्मेशन साइंस के स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में भी इच्छुक विद्यार्थी प्रवेश ले सकते हैं|
विस्तृत जानकारी के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.mcu.ac.in पर जाएँ| प्रवेश प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी के लिए एडमिशन 2025-26 पेज पर “आवेदन कैसे करें” पढ़ें|
निवेदन है कि इस समाचार को आपके प्रतिष्ठित एवं लोकप्रिय समाचार पत्र में प्रकाशित करने की कृपा करें।
#एमसीयू #सीएलसीराउंड #प्रवेश2025 #मकहजानीकम्युनिकेशनविश्वविद्यालय #छात्रसूचना