सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में सोनी कॉरपोरेशन, जापान के सहयोग से एमसीयू दर्शन (स्टूडियो) एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया विभाग के संयुक्त तत्वाधान में कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों को उच्च प्रसारण गुणवत्ता वाले वीडियो कैमरों का प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण सोनी कॉरपोरेशन, जापान के भारत में अधिकृत विक्रेता ‘टेलराड’ अहमदाबाद/ दिल्ली से आए तकनीकी विशेषज्ञों के द्वारा दिया गया। तकनीकी अधिकारी अप्पाला नायडू ने उच्च प्रसारण गुणवत्ता वाले एआई वीडियो कैमरे का प्रशिक्षण सजीव डेमो माध्यम से दिया। सोनी पीएक्सडब्ल्यू-जेड200 और पीएक्सडब्ल्यू-जेड300 पर छात्रों को अभ्यास भी कराया गया। यह दोनों मॉडल एआई अपडेटेड हैं। जिसमें ह्यूमन ऑब्जेक्ट फोकसिंग आधारित यूनिक सिस्टम है। यह सब्जेक्ट फेस के साथ-साथ ह्यूमन बोन को भी फोकस करता है। इस कार्यशाला में सोनी कंपनी मध्यप्रदेश के शैलेंद्र छीरा भी उपस्थित रहे।
एमसीयू दर्शन स्टूडियो के प्रभारी डॉ. संजीव गुप्ता ने कहा कि भविष्य में एआई और प्रसारण तकनीक के समन्वय की उपयोगिता बढ़ रही है। अतः छात्रों को इसके साथ तालमेल बिठाकर इंडस्ट्री के लिए तैयार रहना चाहिए। उन्होंने छात्रों को एआई अपडेटेड तकनीकी प्रसारण उपकरणों पर दक्ष होने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया विभागाध्यक्ष प्रो. मोनिका वर्मा, संचार शोध विभाग के एचओडी प्रो. चैतन्य प्रकाश अग्रवाल, सहायक प्राध्यापक राहुल खड़िया, प्रोड्यूसर बापू बाघ, अतिथि शिक्षक अतुल शर्मा, डॉ अरुण पाटिलकर, डॉ अरुण कुमार शर्मा, डॉ मधुरिमा शर्मा, डॉ ज्योति शरण सक्सेना एवं कौशल सोनी सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

#एमसीयू #AI #वीडियो_कैमरा #मीडिया_शिक्षा #डिजिटल_मीडिया #कार्यशाला