सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के अनुसूचित जाति एवं जनजाति प्रकोष्ठ द्वारा संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के एससी-एसटी प्रकोष्ठ में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। विश्वविद्यालय के कुलगुरू विजय मनोहर तिवारी ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया। उन्होंने इस अवसर पर संविधान निर्माण तथा उसमें वर्णित तत्वों, मौलिक अधिकारों-कर्तव्यों के बारे में विस्तार से बताया।
प्रकोष्ठ के संयोजक एवं सह-संयोजक डॉ प्रदीप डहेरिया तथा ज्ञानेश्वर ढोके ने संविधान दिवस के महत्व को बताते हुए संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर को याद किया।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय की कुलसचिव पी. शशिकला ने भी बाबा साहेब को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए संविधान के महत्व पर प्रकाश डाला। इस कार्यक्रम में प्रो. पवित्र श्रीवास्तव, डॉ. अविनाश वाजपेयी, डॉ. मोनिका वर्मा, निदेशक एएसआई डॉ. आशीष जोशी सहित समस्त प्राध्यापक, अधिकारी, कर्मचारी और विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए बाबा साहेब को आदरांजलि अर्पित की।