सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस  /  आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल  / लखनऊ : बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने बिहार की गठबंधन सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति बेहद चिंताजनक हो चुकी है। आए दिन हो रहे अपराधों, हत्या, बलात्कार और डकैती की घटनाएं सरकार की नाकामी को उजागर करती हैं।

मायावती ने सोमवार को मीडिया के माध्यम से कहा कि बिहार में जनता असुरक्षित महसूस कर रही है। अपराधी बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं और सरकार मूकदर्शक बनी हुई है।

उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा एक करोड़ युवाओं को रोजगार देने के वादे को छलावा बताया। मायावती ने कहा कि चुनाव से पहले बड़े-बड़े वादे किए गए थे लेकिन हकीकत में युवाओं को रोजगार देने की दिशा में कोई ठोस काम नहीं हुआ है। उन्होंने यह भी कहा कि रोजगार के नाम पर सिर्फ राजनीतिक फायदा उठाया जा रहा है। बसपा प्रमुख ने केंद्र सरकार से भी अपील की कि वह बिहार की कानून व्यवस्था की गंभीर स्थिति का संज्ञान लें और जरूरी कदम उठाएं। उन्होंने कहा कि अगर स्थिति नहीं सुधरी, तो बसपा आने वाले समय में आंदोलन करेगी।

#मायावती #बिहार_सरकार #बसपा #कानून_व्यवस्था #रोजगार_वादा #राजनीति