सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस  /  आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल  :   बॉलीवुड की पॉपुलर एडल्ट कॉमेडी फ्रेंचाइजी ‘मस्ती’ एक बार फिर चर्चा में है, क्योंकि इसके चौथे पार्ट ‘मस्ती 4’ की शूटिंग यूके में शुरू हो चुकी है। फिल्म निर्माता मिलाप जावेरी ने सोशल मीडिया पर शूटिंग के यूके शेड्यूल की शुरुआत की जानकारी दी और इस सफर को लेकर अपनी उत्सुकता भी जाहिर की।

अब इस बहुचर्चित फिल्म में एक नए चेहरे की एंट्री हुई है, जो दर्शकों के लिए सरप्राइज है। इस बार फिल्म में पहली बार शामिल हुए हैं कॉमेडी के छुपे रुस्तम तुषार कपूर उन्होंने इस एडल्ट कॉमेडी में शामिल होकर एक बार फिर अपने मजाकिया अंदाज से धमाल मचाने की तैयारी कर ली है।

फिल्म में पुरानी तिकड़ी की वापसी
पहले से ही इस फिल्म में रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय और आफताब शिवदासानी की तिकड़ी शामिल है, जिन्होंने मस्ती सीरीज़ के पहले भाग से ही दर्शकों का दिल जीता है। अब तुषार कपूर की एंट्री ने इस चौकड़ी को और मजेदार बना दिया है।

कॉलेज रीयूनियन जैसा एहसास: तुषार कपूर
तुषार कपूर ने फिल्म में अपनी एंट्री पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “सच कहूं तो यह कॉलेज रीयूनियन जैसा लग रहा है, बस थोड़ा ज्यादा वाइल्ड। इस जॉनर में मैं पहले भी काम कर चुका हूं और यह मेरे लिए सहज है।”

तुषार इससे पहले ‘गोलमाल’ और ‘क्या कूल हैं हम’ जैसी सुपरहिट कॉमेडी फिल्मों में नजर आ चुके हैं और उनकी टाइमिंग व डायलॉग डिलीवरी हमेशा सराही गई है। ऐसे में उनके शामिल होने से मस्ती 4 की मस्ती दोगुनी होने वाली है।

मस्ती 4 से उम्मीदें
मस्ती सीरीज़ का हर पार्ट बॉक्स ऑफिस पर हिट रहा है और अब मस्ती 4 के साथ एक बार फिर दर्शकों को फुल ऑन एंटरटेनमेंट मिलने वाला है। फिल्म में नए ट्विस्ट्स, मस्तीभरे सीक्वेंस और हंसी के फव्वारे देखने को मिलेंगे।

फिल्म की रिलीज डेट को लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन माना जा रहा है कि यह फिल्म 2026 की शुरुआत में सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है।

#मस्ती4 #तुषारकपूर #बॉलीवुडकॉमेडी #कॉलेजरीयूनियन #फिल्मशूटिंग #मिलापजावेरी