सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय के टैगोर नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा के परिसर में चर्चित नाटक ‘मास’ का मंचन हुआ। इस प्रभावशाली नाट्य प्रस्तुति ने दर्शकों को आत्मस्वीकृति, आत्मसम्मान और खुशहाल जीवन जीने का सशक्त संदेश दिया।
मुंबई से आईं प्रसिद्ध थिएटर कलाकार ज्योति डोगरा ने अपने बेहतरीन अभिनय और भावनात्मक प्रस्तुति से दर्शकों का दिल जीत लिया। दो घंटे तक चले इस एकल नाटक में उन्होंने बेहद संवेदनशील विषय — शरीर के प्रति हमारी सोच और समाज के बनाये मानकों — को कलात्मक ढंग से प्रस्तुत किया।
नाटक के माध्यम से उन्होंने यह संदेश दिया कि व्यक्ति को अपने शरीर के आकार, ऊँचाई, वजन या रूपरंग को लेकर शर्मिंदगी महसूस नहीं करनी चाहिए। बल्कि, हर इंसान को अपने शरीर को स्वीकार कर उससे प्रेम करना चाहिए, तभी सच्चा आत्मविश्वास और खुशी संभव है।
मंचन के बाद दर्शकों ने ज्योति डोगरा से मुलाकात कर अपने विचार साझा किए और आत्मस्वीकृति पर सार्थक चर्चा की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थी, कलाकार और संस्कृति प्रेमी उपस्थित रहे।

#रबीन्द्रनाथटैगोरविश्वविद्यालय #मासनाटक #आत्मस्वीकृति #प्रेमकासंदेश #नाट्यमंचन #संस्कृति