सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भोपाल के समन्वय भवन में आयोजित 14वीं मध्यप्रदेश राज्य स्तरीय डाक टिकट प्रदर्शनी ‘मेपेक्स 2025’ के दूसरे दिन कला एवं साहित्य पर आयोजित फिलेटलिक वर्कशॉप, फिल्म व मीडिया संबंधी कार्यक्रमों के तहत दो विशेष आवरणों का विमोचन किया गया। मध्यप्रदेश के विद्वतजनों, साहित्यकारों, पत्रकारों और कलाकारों के योगदान तथा मध्यप्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को देखते हुए भोपाल तथा नर्मदापुरम् जिले पर आधारित इन दो विशेष आवरणों का आयोजन के दौरान मेपेक्स के भोपाल की कला और साहित्य पर आधारित तथा सांस्कृतिक विरासत नर्मदापुरम् पर दो विशेष आवरणों का विमोचन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विनोद माथुर, मुख्य पोस्टमास्टर जनरल, मध्यप्रदेश सर्किल तथा विशिष्ट अतिथि आशीष कुमार अग्रवाल, पोस्टमास्टर जनरल (मुख्यालय) थे।
माथुर ने कहा कि डाक टिकट संग्रहण बच्चों एवं युवाओं में रचनात्मकता को विकसित करने का श्रेष्ठ तरीका है। डाक विभाग द्वारा 300 से भी अधिक विषयों पर आधारित विशेष आवरण जारी किए जाते हैं। विशेष आवरण के लिए डाक घरों में फिलेटलिक ब्यूरो कार्य कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भोपाल एवं नर्मदापुरम् पर विशेष आवरण जारी कर मुख्य डाकघर भोपाल ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। इस अवसर पर उपस्थित ‘विश्व–रंग’ के निदेशक संतोष चौबे ने कहा कि भोपाल की कला, साहित्य, संगीत एवं अन्य विविध क्षेत्रों में समृद्ध परंपरा रही है।
नर्मदापुरम् की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक तथा प्राकृतिक धरोहर विश्व–विख्यात है। इस विशेष आवरण से इन दोनों जिलों के महत्व और पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि भारतम तम्बक, कनिष्ठ (ड. टे. 3) ने कहा कि ‘विश्व–रंग ज्ञान विहार’ पर्यटन स्थल के रूप में नर्मदापुरम् का महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। ‘मेपेक्स 2025’ के माध्यम से युवाओं और विद्यार्थियों में जिज्ञासा तथा सीखने की प्रवृति को बढ़ावा मिल रहा है। विशेष आवरणों का यह विमोचन प्रदेश की प्राकृतिक धरोहर के प्रति जागरूकता बढ़ाने का सराहनीय कदम है।”
साथ ही विशेष अतिथि शीतांशु चौरसिया, क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी, भोपाल ने कहा कि “मैं बचपन से ही फिलेटेली के प्रति उत्साहित रहा हूँ क्योंकि फिलेटेली हमारे रिच कल्चर का संग्रह करती है और डाक टिकट दुनिया भर में घट रही घटनाओं का आईना है। उन्होने पासपोर्ट वितरण में डाक विभाग के अनन्य सहयोग की प्रशंसा करते हुए कहा कि डाक विभाग के सहयोग के कारण ही हम दूरस्थ क्षेत्रों में पासपोर्ट संबंधी सेवाओं को सरलता से कर पा रहे है।
इस अवसर पर पूर्व मुख्य पोस्टमास्टर जनरल मप्र सर्कल बी पि षडंगी, महाप्रबंधक वित शाहनवाज़ आलम, निदेशक डाक सेवाएं मुख्यालय पवन कुमार डालमिया तथा उपनिदेशक डाक लेखा आशुतोष सती भी उपस्थित थे।
#मेपेक्स2025 #भोपालसमाचार #नर्मदापुरम #विशेषआवरण #डाकविभाग #फिलेटली #मध्यप्रदेश