सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : शिप्रा सभागार, बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल में मंथन – द यूथ पार्लियामेंट, 2026 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता ने लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनकी जागरूकता और प्रतिबद्धता को प्रदर्शित किया।
कार्यक्रम की शुरुआत मोना पुरोहित, विभागाध्यक्ष विधि शिक्षण एवं शोध संस्थान भोपाल द्वारा की गई जिन्होंने सभी अतिथियों का परिचय और स्वागत किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नरेंद्र सिंह तोमर, अध्यक्ष, मध्य प्रदेश विधानसभा रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि यह देश युवाओं का है और युवाओं को अनुशासन एवं संस्कार के साथ आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।
एस. के. जैन, कुलगुरु, बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय ने अपने उद्बोधन में कहा कि जीवन में संस्कारों का होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि विनय कुमार सिंह, डायरेक्टर, श्यामा प्रसाद मुखर्जी फाउंडेशन, नई दिल्ली तथा अधिवक्ता शैलेंद्र सिंह, सर्वोच्च न्यायालय, नई दिल्ली रहे। सभी अतिथियों ने युवाओं के तर्क, नेतृत्व क्षमता और संवैधानिक समझ की सराहना की।
अतिथियों का धन्यवाद विवेक कुमार शर्मा द्वारा प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम के पश्चात विधि शिक्षण एवं शोध संस्थान, बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल में विभिन्न विषयों पर यूथ पार्लियामेंट सत्र आयोजित किए गए।
इनमें राज्यसभा का विषय: एक समान नागरिक संहिता लोकसभा का विषय: एक देश, एक चुनाव,भारतीय महिला संसद का विषय: पर्यावरण बनाम औद्योगिक विकास मध्य प्रदेश विधानसभा का विषय: सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं की सुरक्षा विद्यार्थियों ने अत्यंत गंभीरता और उत्साह के साथ बहस में भाग लिया। प्रस्तुत तर्कों और संवाद शैली से ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो वास्तविक संसद अथवा विधानसभा का सत्र संचालित हो रहा हो।
कार्यक्रम ने युवाओं में लोकतांत्रिक परंपराओं, संवैधानिक मूल्यों एवं नेतृत्व क्षमता के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध किया।
#मंथन2026 #यूथपार्लियामेंट #युवा_संसद #लोकतांत्रिक_संवाद #StudentLeadership #YouthVoice #EducationalEvent #IndiaYouth