सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस  /  आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल  :  भोपाल में आयोजित मध्यप्रदेश सहकारिता विभाग राजपत्रित अधिकारी संघ की अहम बैठक में अपेक्स बैंक के प्रबंध संचालक एवं संयुक्त आयुक्त सहकारिता श्री मनोज गुप्ता को सर्वसम्मति से संघ का अध्यक्ष चुना गया। इस अवसर पर संरक्षक सेवानिवृत्त अपर आयुक्त श्री अरुण माथुर, श्री ब्रजेश शरण शुक्ल और श्री पी.एस. तिवारी की गरिमामयी उपस्थिति में नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया।

नवगठित कार्यकारिणी में संयुक्त आयुक्त श्रीमती अरुणा दुबे और संयुक्त आयुक्त श्री महेन्द्र दीक्षित को उपाध्यक्ष, संयुक्त आयुक्त श्री के.के. द्विवेदी को महासचिव, उपायुक्त श्री आर.एस. विश्वकर्मा को कोषाध्यक्ष, तथा उपायुक्त श्रीमती श्वेता रावत एवं सहायक आयुक्त श्री अरविंद बौद्ध को संयुक्त सचिव के रूप में मनोनीत किया गया।
सभी पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति से किया गया, जो विभागीय समन्वय, नीतिगत संवाद और अधिकारियों के हितों की प्रभावी अभिव्यक्ति की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

#मनोजगुप्ता #सहकारिताविभाग #राजपत्रितअधिकारी #मध्यप्रदेशसमाचार #सहकारितासंघ #बैठक