सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस  /   आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख को एक विदेशी नंबर से मोबाइल पर जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी भरे मैसेज में सिंगर और उनके परिवार को निशाना बनाने की बात कही गई है। मैसेज में लिखा गया, “तैयारी कर ले बेटे, तेरा टाइम आ गया, चाहे तेरी पत्नी हो या बच्चा, हमें कोई फर्क नहीं पड़ता।”

सिंगर की ओर से पुलिस को शिकायत दर्ज करवा दी गई है। हालांकि पुलिस अधिकारी इस मामले में फिलहाल कोई बयान देने से बच रहे हैं। मनकीरत को पहले से ही सुरक्षा मुहैया कराई गई है।

मोहाली के सेक्टर-71 स्थित होमलैंड हाइट में रह रहे मनकीरत औलख ने पहले भी साल 2022 में गैंगस्टर दविंदर बंबीहा ग्रुप से धमकी प्राप्त की थी। इसके अलावा, उनके करीबी यूथ अकाली नेता विक्की मिंडूखेड़ा की 2021 में मोहाली में हत्या हुई थी। हाल ही में इस मामले में दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई।

इस बार धमकी मैनेजमेंट के ऑफिशियल नंबर पर आई, जिसमें परिवार को भी टारगेट किया गया। मैसेज में किसी तरह की कोई मांग नहीं की गई, लेकिन इसके बावजूद परिवार में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

मनकीरत औलख ने सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है और सोशल मीडिया पर फैंस से भी सुरक्षा के लिए सतर्क रहने की अपील की है।

#मनकीरतऔलख #धमकी #पंजाबीसिंगर #सुरक्षा #फैमिलीथ्रेट