सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल / कोलकाता : दिल्ली पुलिस के साइबर क्राइम सेल में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। शिकायतकर्ता हैं कांथी से भाजपा सांसद और सुवेंदु अधिकारी के छोटे भाई, सौमेंदु अधिकारी, जिन्होंने ममता बनर्जी पर फर्जी वीडियो पोस्ट करने का आरोप लगाया है।
यह विवाद तब और बढ़ गया जब ममता बनर्जी ने भाजपा शासित राज्यों में बांग्लाभाषी प्रवासी समुदाय पर हो रहे कथित अत्याचार पर केंद्र सरकार और राष्ट्रीय आयोगों की चुप्पी पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जब बंगाल में कोई छोटी सी घटना भी होती है तो आयोग तुरंत सक्रिय हो जाते हैं, लेकिन भाजपा शासित राज्यों में महिलाओं के खिलाफ हिंसा या अन्य अत्याचार होने पर वे मौन साध लेते हैं।
बीरभूम में प्रशासनिक समीक्षा बैठक के दौरान ममता ने केंद्रीय संस्थानों की राजनीतिक पक्षधरता पर गंभीर टिप्पणी की और कहा कि बंगालियों के खिलाफ अन्य राज्यों में हो रहे अत्याचारों पर संवेदनहीनता अब अस्वीकार्य है।
साइबर क्राइम थाने में दर्ज शिकायत के बाद यह मामला कानूनी और राजनीतिक दोनों मोर्चों पर गर्मा गया है। यह देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में यह मुद्दा संसद से लेकर सड़क तक कैसे उछलता है।
#ममता_बनर्जी #फर्जी_वीडियो #केंद्र_की_चुप्पी #प्रवासी_बांग्लाभाषी #राजनीति #दिल्ली_पुलिस #साइबर_क्राइम